Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।

आवारा जानवर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

July 31, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

महाराजगंज रायबरेली

मिल एरिया थाना क्षेत्र के खसपरी गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आए आवारा जानवर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार महेश कुमार पुत्र सतनू, निवासी सेनपुर, कोतवाली महाराजगंज बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। खसपरी गांव के पास सड़क पर आए आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेश कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घायल युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवारा जानवरों को लेकर सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर भी चर्चा की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *