Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

Uncategorized

पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के लिए किया जागरूक

By Ashish Bajpai · July 30, 2026 · 1 min read

डलमऊ रायबरेली

डलमऊ कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान न्यू आदर्श इंटर कॉलेज मुराई बाग में पुलिस विभाग द्वारा विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी, थाना प्रभारी राघवन सिंह, महिला उपनिरीक्षक एवं महिला आरक्षियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों से सतर्क रहने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने बच्चों को अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासवर्ड, ओटीपी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने के लिए भी जागरूक किया। प्रधानाचार्य राकेश यादव ने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि आज के समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। सभी विद्यार्थियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक किशोरी लाल यादव नरेंद्र कौशलेंद्र उपेंद्र सुल्तान अली सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *