Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
ब्रेकिंग

मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील,

August 2, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

कहा-बच्चों को सही राह दिखाने का वक्त
नयी दिल्ली जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश जारी किया। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी नए वीडियो संदेश में कहा कि जंतर-मंतर पर मुझे तो गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं। गालियों से कभी कोई समाधान नहीं निकलता, आइए गुमराह लोगों को सही रास्ता दिखाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं, समाज भी इस बात को स्वीकार करे, लेकिन यह एक कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां इस तरह की भाषा कैसे बोल सकती हैं। मैं समाज के आक्रोश को भलीभांति समझ सकता हूं, लेकिन यह समय हमारे बच्चों को अपनाकर उन्हें सही राह दिखाने का है। ये गुमराह बच्चे हैंय इन्हें सजा देने या अदालतों के चक्कर कटवाने से समस्या हल नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा, हमें इन गुमराह बच्चों को माफ करना चाहिएय आखिरकार वे हमारे ही बच्चे हैं, उन्हें सही राह दिखाना हमारा फर्ज है। मैं सभी बच्चों से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और अपनी गलतियों से सीखेंय देश आगे बढ़ रहा है और बच्चे देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ें। अगर हमारे दांत हमारी जीभ को काट लें, तो भी हम उन्हें तोड़ते नहीं हैंय क्योंकि दोनों हमारे ही हैं, ठीक वैसे ही जैसे हमारे बच्चे हमारे अपने हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *