भारतीय रेलवे की तरफ से स्टेशनों पर सुरक्षित पानी के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. “रील” बनाकर खुद ही अपनी पीठ थपथपाने वाले रेल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की समीक्षा बैठक के बाद 20,000 जगहों पर ‘टैंक टू टैप’ फिल्ट्रेशन सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए हैं. इससे रोजाना सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों को शुद्ध पानी मिलेगा. रेलवे बोर्ड सीधे इसकी मॉनिटरिंग करेगा.
सीएजी रिपोर्ट में पानी को लेकर सामने आई खामियों के बाद रेलवे ने बड़ा एक्शन लिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरे दिन समीक्षा बैठक की है. अब रेलवे नेटवर्क में करीब 20 हजार जगहों पर ‘टैंक टू टैप’ वॉटर फिल्ट्रेशन और मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जाएगा. पुराने और खराब पानी के टैंकों को बदला जाएगा. पानी की गुणवत्ता की जांच स्रोत और नल, दोनों जगह नियमित रूप से होगी. स्टोरेज टैंकों की समय पर सफाई और मेंटेनेंस अनिवार्य किया जाएगा. रेलवे बोर्ड पूरे अभियान की सीधे निगरानी करेगा…





