Skip to content
August 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
लखनऊ

पारा में अवैध डेयरियों पर नगर निगम का कड़ा प्रहार, 197 पशु पकड़े गए

August 19, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

पारा में अवैध डेयरियों पर नगर निगम का कड़ा प्रहार, 197 पशु पकड़े गए

  • महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी और नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी ने मौके पर पहुंचकर संभाली कार्रवाई, पुलिस बल व प्रवर्तन टीम के साथ चला सघन अभियान

लखनऊ। पारा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दूध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को बड़ी और सख्त कार्रवाई की। गत दिनों नगर निगम एवं पुलिस की टीम पर हुए हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी और नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान का जायजा लिया और अधिकारियों को अवैध डेयरियों के खिलाफ प्रभावी एवं कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

महापौर ने मौके पर पहुंचकर दिया स्पष्ट संदेश

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने मौके पर अधिकारियों के साथ कार्रवाई की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि शहर में नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से डेयरी संचालित करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से जारी रखने और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने संयुक्त टीम के साथ कराई प्रभावी कार्रवाई

नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी के नेतृत्व में पुलिस बल, प्रवर्तन दल एवं कैटिल कैचिंग दस्ते के संयुक्त सहयोग से विशेष अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्रवाई की जानकारी ली और अभियान को पूरी गंभीरता एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

197 पशुओं को पकड़कर अलग-अलग स्थानों पर किया गया निरुद्ध

अभियान के दौरान कुल 197 पशुओं को पकड़कर निरुद्ध कराया गया। इनमें 46 भैंसों को राधा उपवन गौशाला, 40 भैंसों को ठाकुरगंज कांजी हाउस, 31 भैंसों को पीजीआई कांजी हाउस, 33 भैंसों को आलमबाग कांजी हाउस तथा 46 भैंस और 1 बड़ी पड़िया को ऐशबाग कांजी हाउस भेजा गया।

बुद्धेश्वर से शकुंतला मिश्र विश्वविद्यालय रोड तक चला अभियान

नगर निगम की टीम ने बुद्धेश्वर, पारा, गढ़ियाना, ज्ञानेन्द्र विहार और शकुंतला मिश्र विश्वविद्यालय रोड पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित दूध डेयरियों को चिन्हित कर पशुओं को हटाने और उन्हें निर्धारित स्थानों पर निरुद्ध कराने की कार्रवाई की गई।

टीम पर हमले के बाद प्रशासन का सख्त रुख

गौरतलब है कि गत दिनों अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने गई नगर निगम एवं पुलिस की टीम पर स्थानीय अराजक तत्वों ने हमला किया था। इस घटना में नगर निगम एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी घायल हुए थे। घटना के बाद नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने या टीम के साथ अभद्रता एवं हमला करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई

अभियान के दौरान पशु कल्याण अधिकारी डॉ० अभिनव वर्मा जी, जोन-6 के जोनल अधिकारी श्री अमरजीत यादव जी, प्रवर्तन टास्क फोर्स (ETF), कैटिल कैचिंग दस्ता एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *