Skip to content
August 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
लखनऊ

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का सख्त अभियान, एक ट्रक सामान जब्त

August 19, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का सख्त अभियान, एक ट्रक सामान जब्त

  • नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर जोन-1 में कार्रवाई, 6 वाहनों से वसूला गया ₹24 हजार जुर्माना

लखनऊ। शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और यातायात अवरोधों को नगर निगम लखनऊ ने गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को सघन अभियान चलाया। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में अस्थायी अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ गंदगी फैलाने वालों और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

कई प्रमुख मार्गों पर हटाया गया अतिक्रमण

जोन-1 क्षेत्र में नावेल्टी से वाल्मीकि मार्ग, हरि ओम मंदिर, पुराने एलडीए कार्यालय, वाल्मीकि तिराहा, नूर मंजिल, रिवर सिटी, दयानिधान होते हुए नावेल्टी चौराहा और वहां से नगर निगम मुख्यालय तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।

एक ट्रक सामान जब्त, 6 वाहन टो किए गए

कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने एक ट्रक सामान जब्त किया। इसके साथ ही सड़क पर यातायात में बाधा बन रहे 6 वाहनों को केन के माध्यम से टो कर कसमंडा हाउस भेजा गया। इन वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल ₹24,000 का जुर्माना नगर निगम कोष में जमा कराया गया।

प्रवर्तन टीम ने संभाली अभियान की जिम्मेदारी

अभियान में जोनल अधिकारी श्री ओम प्रकाश सिंह जी, श्री अनुराग उपाध्याय जी तथा ईटीएफ प्रवर्तन विभाग (296) की टीम शामिल रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *