Skip to content
August 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।

यूपी सरकार का तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर

August 19, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

मैनपुरी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रशासनिक परिषद की
छठी बैठक आयोजित

विद्यार्थियों के प्लेसमेंट और प्रशिक्षण सुविधाओं को बेहतर करने
पर विशेष जोर

तकनीकी शिक्षा को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक
बनाना योगी सरकार की प्राथमिकता

इंजीनियरिंग संस्थानों में बेहतर शिक्षण, सुविधाएं और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने पर जोर

लखनऊ: 18 अगस्त, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता, संस्थानों के आधारभूत ढांचे और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनपुरी की प्रशासनिक परिषद की छठी बैठक मंगलवार को प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं प्रशासनिक परिषद के अध्यक्ष आशीष पटेल की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं, आधारभूत सुविधाओं, वित्तीय मामलों, मानव संसाधन, भर्ती प्रक्रिया, मान्यता एवं संस्थान के आगामी विकास कार्यों सहित विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा सेल्वा कुमारी जे., निदेशक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी प्रो. दीपेंद्र सिंह सहित वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आईआईटी कानपुर, केएनआईटी सुल्तानपुर, आईईटी लखनऊ तथा संस्थान के अधिकारियों एवं शिक्षकों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में संस्थान में लेक्चर कॉम्प्लेक्स के निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा कराने पर जोर दिया गया। संस्थान में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने तथा आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासनिक परिषद ने संस्थान में विभिन्न स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की। नए स्वीकृत पदों पर आगे की कार्रवाई शासन स्तर से आवश्यक समन्वय एवं अनुमोदन के बाद करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि भर्ती एवं मानव संसाधन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप ही संचालित की जाएं।
बैठक में संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। परिसर में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, सोलर ऊर्जा आधारित पार्किंग/सुविधाओं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष तथा विद्यार्थियों के प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण से जुड़े कार्यों के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इन कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यदायी संस्था के माध्यम से कराने तथा आवश्यकतानुसार सक्षम स्तर से कार्यदायी संस्था नामित कराने के निर्देश दिए गए।
प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि योगी सरकार का उद्देश्य प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक बनाना है। इंजीनियरिंग संस्थानों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के अवसर और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *