Skip to content
September 3, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

बिहार के विकास मॉडल पर रोहिणी आचार्य का हमला, निवेश-अनुकूलता में राज्य के पिछड़ने पर उठाए सवाल –

September 2, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार में निवेश और विकास को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है, बुधवार, 2 सितंबर 2026 को एक्स पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने नीति आयोग की जुलाई 2026 में जारी ‘Investment Friendliness Index 2026’ रिपोर्ट का हवाला देते हुए बिहार के विकास मॉडल पर सवाल उठाए, रोहिणी आचार्य ने दावा किया कि निवेश आकर्षित करने के मामले में बिहार का प्रदर्शन कमजोर रहा है, उन्होंने कहा कि यह स्थिति राज्य सरकार के विकास और निवेश को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल खड़े करती है।

रोहिणी आचार्य के पोस्ट में उद्धृत नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, 100 अंकों के पैमाने पर बिहार को 41.2 अंक मिले हैं। 17 बड़े राज्यों की श्रेणी में बिहार को 17वां और आखिरी स्थान मिला है वहीं, सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल करने पर बिहार 26वें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार, बिहार को 40 से 45 अंक वाले राज्यों की तीसरी श्रेणी में रखा गया है, इस श्रेणी में झारखंड, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य भी शामिल हैं।

– तमिलनाडु में TVK-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ा तनाव? विजय को 2029 में PM बनाने के बयान से गरमाई सियासत

रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद बिहार में ऐसा मजबूत औद्योगिक आधार तैयार नहीं हो पाया, जिससे बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित किया जा सके, उन्होंने कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर भी राज्य सरकार पर सवाल उठाए, उनका आरोप है कि भ्रष्ट नौकरशाही, लालफीताशाही और सरकारी प्रक्रियाओं में देरी निवेशकों के लिए बड़ी बाधा बनी हुई है।

रिपोर्ट के हवाले से बिहार में निवेश के सामने कई चुनौतियों की ओर इशारा किया गया है। इनमें आधारभूत ढांचे और संसाधनों की कमी, कारोबारी माहौल से जुड़ी समस्याएं और जमीन आवंटन की जटिल प्रक्रिया शामिल हैं, इसके अलावा सीमित रोजगार के अवसर और पेटेंट के क्षेत्र में कमजोर प्रदर्शन को भी बिहार की स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं के तौर पर सामने रखा गया है।

बिहार के विकास के दावों की पोल खोलती नीति आयोग की रिपोर्ट ..नीति आयोग के ‘इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स 2026’ में बिहार का प्रदर्शन पिछले 21 वर्षों से सत्ता में काबिज एनडीए सरकार के विकास मॉडल पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 100 में महज 41.2 अंक के साथ बिहार 17 बड़े राज्यों में… pic.twitter.com/SCiyrTBflA

रोहिणी आचार्य ने कहा कि किसी भी सरकार के लिए दो दशक से ज्यादा का समय अपनी नीतियों के परिणाम दिखाने के लिए पर्याप्त होता है, ऐसे में निवेश-अनुकूलता के मानकों पर बिहार का पिछड़ना सरकार के विकास मॉडल और उसके दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है, उनका कहना है कि अगर राज्य में पर्याप्त निवेश नहीं आएगा, तो नए उद्योगों और रोजगार के अवसरों का निर्माण भी चुनौती बना रहेगा।

– 17 सितंबर से यूपी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत, गांव-गांव पहुंचेगी सरकार की योजनाओं की कहानी; 25 लाख लाभार्थी बनेंगे चेहरा

बिहार लंबे समय से औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने की चुनौती से जूझता रहा है। ऐसे में निवेश-अनुकूल माहौल, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, आसान जमीन आवंटन और तेज सरकारी प्रक्रियाएं राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए अहम मानी जाती हैं,रोहिणी आचार्य के इस बयान ने एक बार फिर बिहार में निवेश, रोजगार और विकास मॉडल को लेकर राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *