उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार तेज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री, भ…
उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार तेज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में जुटा है। बाढ़ राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ का असर रहा और करीब 3.53 लाख आबादी प्रभावित हुई।
प्रशासन की सक्रियता और लगातार निगरानी के चलते अब तक किसी तरह की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि 4,847 लोग बाढ़ शरणालयों में रह रहे हैं। प्रदेश में प्रभावित लोगों के लिए कुल 1,312 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं। इन शरणालयों में भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है।राहत और बचाव अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश में 1,634 बाढ़ चौकियां, 1,697 नाव और मोटरबोट तथा 1,068 मेडिकल टीमें सक्रिय हैं। प्रशासनिक टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर हालात का जायजा ले रही हैं और जरूरत के मुताबिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है।
राहत सामग्री के वितरण में भी तेजी लाई गई है। अब तक प्रभावित परिवारों को 72,897 राहत खाद्यान्न किट और 3,67,551 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। वहीं, बाढ़ प्रभावित पशुओं के लिए 5 हजार क्विंटल से अधिक भूसे की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 5.52 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और 1.87 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट भी वितरित किए जा चुके हैं।बाढ़ से प्रदेश में 45 हजार से अधिक पशु प्रभावित हुए हैं, लेकिन राहत एवं बचाव व्यवस्था के चलते अब तक किसी पशु की मृत्यु की सूचना नहीं है। सरकार का फोकस प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर है।प्रदेश के 26 बाढ़ प्रभावित जिले: अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कानपुर, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी।
div
Source: Filmitics

