Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
rajneeti

अखिलेश यादव अपना देखें, मुझे उनसे कुछ नहीं चाहिए’, इमरान मसूद ने क्यों दिया ये बयान? –

September 5, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी खींचतान की चर्चा तेज है। इसी बीच सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमर…

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी खींचतान की चर्चा तेज है। इसी बीच सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सहारनपुर मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई से मायावती नाराज, बोलीं- तुरंत रोका जाए

दरअसल, हाल ही में सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने सपा नेता और पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि सहारनपुर में पार्टी आगे की रणनीति हाजी फजलुर्रहमान की सलाह से तय करेगी। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान मसूद ने कहा कि अखिलेश यादव अपना मामला देखें। उन्हें अखिलेश यादव से कुछ नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते हैं और कांग्रेस के लिए ही काम करते रहेंगे।

सहारनपुर दौरे के दौरान अखिलेश यादव हाजी फजलुर्रहमान के आवास भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सपा नेता की तारीफ करते हुए कहा था कि सहारनपुर में पार्टी जो भी फैसला लेगी, वह हाजी साहब से सलाह-मशविरा करके लिया जाएगा। अखिलेश यादव ने यह भी कहा था कि आने वाले समय में सहारनपुर के लिए पार्टी की ओर से एक विशेष घोषणा-पत्र तैयार किया जाएगा।

सहारनपुर में अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर भी जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि PDA की राजनीति बीजेपी का मुकाबला कर रही है, इसलिए विपक्षी दल परेशान हैं। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। अखिलेश ने किसानों, आरक्षण और अग्निवीर योजना जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलना चाहिए और अग्निवीर व्यवस्था खत्म कर सेना में स्थायी भर्ती शुरू होनी चाहिए।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का कोई तय सीट फॉर्मूला नहीं है, बल्कि पार्टी का लक्ष्य चुनाव जीतना है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि गठबंधन में जिन लोगों को टिकट नहीं मिल पाता, उनके बारे में सपा विचार कर सकती है। इमरान मसूद के ताजा बयान के बाद यूपी की राजनीति में सपा-कांग्रेस के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *