बरेली। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को बरेली में बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। संगठन के करीब 40 पदाध…
बरेली। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को बरेली में बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। संगठन के करीब 40 पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब में संयुक्त प्रेस वार्ता कर अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की।इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने संगठन की वर्तमान कार्यप्रणाली और गतिविधियों को लेकर गंभीर असहमति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के नाम पर लोगों से धनराशि मांगी जा रही है, लेकिन इसके लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी नहीं है।
पदाधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक ट्रस्ट है। ऐसे में ट्रस्ट के नाम पर होने वाले किसी भी तरह के धन संग्रह में पारदर्शिता, जवाबदेही और निर्धारित प्रक्रिया का पालन होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि का हिस्सा नहीं बनना चाहते, जिससे भविष्य में उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा या पद की जिम्मेदारी प्रभावित हो।सामूहिक इस्तीफे की घोषणा करने वालों में अध्यक्ष बृज उप्र विजय शर्मा, बरेली मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला अध्यक्ष आयेंद्र मिश्रा, महानगर अध्यक्ष एकांश गुप्ता, सचिव विजय शर्मा, राकेश शर्मा, बृजमोहन शर्मा, उमेश पाल सिंह, रजत शर्मा, प्रमोद कुमार, महानगर सचिव हर्षित जायसवाल, महानगर मंत्री आयुष अग्रवाल, महानगर मीडिया प्रभारी लक्ष्य अग्रवाल, जिला सचिव बृजेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, उपेंद्र कुमार शर्मा और सनी पांडेय समेत करीब 40 पदाधिकारी शामिल हैं।
पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने संगठन में अपनी जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से अलग होने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने संगठन से मांग की कि उनके इस्तीफे स्वीकार किए जाने के बाद उनके नाम, पद या पहचान का इस्तेमाल किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार अथवा धन संग्रह के लिए न किया जाए। सामूहिक इस्तीफे के बाद बरेली में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की अंदरूनी स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, पदाधिकारियों की ओर से लगाए गए आरोपों पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
div
Source: Filmitics

