लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला रश्मि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। महिला का शव उसके घर के अंदर फर्श पर पड़ा मिला। शव के सिर…
लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला रश्मि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। महिला का शव उसके घर के अंदर फर्श पर पड़ा मिला। शव के सिर के आसपास खून के निशान मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस के मुताबिक मकान मालिक ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि उनके किरायेदार हिमांशु श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी रश्मि की मृत्यु होने की जानकारी दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
घर के अंदर फर्श पर मिला महिला का शव
मौके पर पुलिस को रश्मि (40), पत्नी हिमांशु श्रीवास्तव का शव घर के अंदर फर्श पर पड़ा मिला। महिला के सिर के आसपास खून के निशान भी पाए गए। घटना की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया।
फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त मध्य ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और जांच की स्थिति का जायजा लिया।
मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा
मृतका के भाई सौरभ श्रीवास्तव, निवासी तहापुर मालिकपुर, जनपद अम्बेडकरनगर की तहरीर के आधार पर महानगर थाने में मु0अ0सं0 171/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मृतका के पति हिमांशु श्रीवास्तव के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।पति से पुलिस कर रही पूछताछपुलिस के अनुसार घटना के समय हिमांशु श्रीवास्तव मौके पर मौजूद मिले थे। वह मुख्य आरक्षी हैं और वर्तमान में सूचना अधिकार प्रकोष्ठ, डालीगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में तैनात बताए गए हैं। पुलिस उनसे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
मौत की असली वजह जानने में जुटी पुलिस
पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर महिला की मौत की वास्तविक वजह पता लगाने में जुटी है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव का नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
div
Source: Filmitics

