Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

बागपत में  श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 25 घायल –

September 7, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बड़ागांव टोल के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मा…

बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बड़ागांव टोल के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक बच्ची समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पिकअप में कुल 32 लोग सवार बताए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, बदायूं जिले के अल्हापुर गांव के ग्रामीण राजस्थान स्थित बागड़ धाम की यात्रा पर गए थे। रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे श्रद्धालु यात्रा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पीछे से आए कैंटर ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पिकअप के पलटने से कई यात्री उसके नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक एक बच्ची समेत छह श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी थी।

घायलों को तत्काल सीएचसी खेकड़ा और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों की हालत देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली और मेरठ रेफर किया गया है।हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।पुलिस के मुताबिक, अभी एक मृतक की पहचान रामेश्वर निवासी अल्हापुर, बदायूं के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ कैंटर चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *