Skip to content
September 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 14 जिले प्रभावित; 41.45 लाख लोगों तक पहुंचा असर –

September 10, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

बिहार में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। राज्य के 14 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 84 प्रखंडों की 517 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल चुका है, अब त…

बिहार में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। राज्य के 14 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 84 प्रखंडों की 517 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल चुका है, अब तक करीब 41.45 लाख लोगों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है, प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ-साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

बाढ़ से प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया और अरवल समेत कुल 14 जिले शामिल हैं, कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों और सड़कों तक पहुंच गया है, जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई जगहों पर लोगों को आवागमन के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।

बाढ़ के बीच राहत की खबर यह है कि राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में अब धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है, हालांकि स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, पुनपुन, बागमती और घाघरा समेत 9 नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, ऐसे में प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और राहत-बचाव टीमों को अलर्ट रखा गया है।

बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF की 27 और NDRF की 10 टीमें तैनात की गई हैं। टीमें अलग-अलग प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, जहां सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल है, वहां नावों और अन्य संसाधनों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है, प्रशासन का प्राथमिक फोकस बाढ़ में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने पर है।

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में 723 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इन रसोई के माध्यम से प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके अलावा 15 राहत शिविरों में 13,446 विस्थापित लोगों के रहने, भोजन, इलाज और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कैंप लगाए गए हैं, जिन क्षेत्रों में सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल है, वहां बोट एंबुलेंस के जरिए लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाई जा रही है, प्रशासन का विशेष ध्यान बीमार लोगों, बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंद लोगों तक जल्द से जल्द चिकित्सा एवं राहत सहायता पहुंचाने पर है।

बिहार में सितंबर के दौरान अब तक सामान्य से 31 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, लगातार हुई अधिक बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा और राज्य के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई, हालांकि अब नदियों के जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होने से कुछ राहत के संकेत हैं, लेकिन कई नदियों के अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद प्रभावित इलाकों में चुनौतियां बनी हुई हैं, प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं। रेस्क्यू टीमों, राहत शिविरों, सामुदायिक रसोई और मेडिकल टीमों के जरिए प्रभावित लोगों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना, विस्थापित परिवारों को राहत उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाना है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *