Skip to content
September 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
videsh

बीएसपी से ‘कभी इन कभी आउट’, कौन हैं आकाश आनंद जिन्हें मायावती ने किया ‘मुक्त’

September 10, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

बीएसपी प्रमुख मायावती ने गुरुवार को कहा कि आकाश आनंद को पहले राष्ट्रीय संयोजक के पद की ज़िम्मेदारियों से मुक्त किया गया था और अब उन्हें पार्टी से भी पूरी तरह आ…

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह ‘मुक्त’ करने का एलान किया है

मायावती ने गुरुवार को कहा कि आकाश आनंद को पहले राष्ट्रीय संयोजक के पद की जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था और अब उन्हें पार्टी से भी पूरी तरह आज़ाद कर दिया गया है

बसपा के आधिकारिक हैंडल से एक्स पर जारी पोस्ट में लिखा गया, “दिनांक 3 सितम्बर 2026 को जिस प्रकार से (आकाश आनंद को) पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के अति-महत्वपूर्ण पद की सभी अहम ज़िम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, उसी प्रकार अब उन्हें पार्टी में भी आज से पूरी तरह से फ़्री (आज़ाद) कर दिया जाए.”

“आकाश आनंद पार्टी में अब स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं अर्थात ऐसे में अब इनको पार्टी से पूरे तौर से मुक्त कर दिया गया है.”

आकाश आनंद के ससुर पर क्या बोलीं मायावती

मायावती ने आकाश आनंद के ससुर और बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे देर से उठाया गया ‘सही कदम’ बताया

हालांकि, मायावती ने आरोप लगाया कि यदि अशोक सिद्धार्थ ने यह फ़ैसला पहले ले लिया होता तो बसपा, बहुजन समाज, बहुजन मूवमेंट और आकाश आनंद को विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता

दरअसल, मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उनके ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ से राजनीति से पूरी तरह संन्यास लेने की मांग की थी

इसके बाद गुरुवार को अशोक सिद्धार्थ ने संन्यास लेने का एलान कर दिया था. उन्होंने मायावती को संबोधित करते हुए एक्स पर लिखा, “बहन जी का हर आदेश मेरे लिए अंतिम है.”

‘ईरान के हाथ लगी अमेरिकी सबमरीन के रिवर्स इंजीनियरिंग का ख़तरा’, न्यूज़ रिपोर्ट में दावा

शी जिनपिंग के दौरे की चीन पुष्टि क्यों नहीं कर रहा, क्या भारत ने अपनी अहम मांग छोड़ दी

महिला के पेट में 13 पेन, 5 चम्मच और एक मोमबत्ती पाई गई, डॉक्टरों ने क्या कहा

ट्रंप ने मिडटर्म इलेक्शन में जीत के लिए किया भारत के चुनावों जैसा वादा

आकाश आनंद को गुमराह करने और पार्टी पर कब्जा करने की कोशिश के आरोपों को साजिश बताया. उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों में आकाश आनंद से उनकी मुलाकात तक नहीं हुई

पहले भी निष्कासित हो चुके हैं आकाश

इससे पहले भी मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया था

तब भी मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि आकाश आनंद को उनके ससुर की तरह ही पार्टी और आंदोलन के हित में निष्कासित किया गया है

हालांकि, बाद में उन्हें फिर से पार्टी में ज़िम्मेदारी दे गई थी

बता दें कि आकाश आनंद को 2019 में पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय संयोजक बनाया था और 2023 में मायावती ने उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी भी घोषित कर दिया था

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जब मुलायम सिंह और कांशीराम ने हाथ मिला कर किया कल्याण सिंह को चित9 फ़रवरी 2022

अखिलेश यादव: सिडनी से सियासत तक30 दिसंबर 2016

क़रीबियों की मौत, वारिस का संकट और क़िले जीतने की ज़िद- औरंगज़ेब की ज़िंदगी के आख़िरी 27 साल11 मार्च 2025

कौन हैं आकाश आनंद

देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

आकाश आनंद मायावती के सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं

वो 2017 में लंदन से पढ़ाई करने के आने के बाद ही बीएसपी के कामकाज से जुड़े थे. मई 2017 में सहारनपुर में ठाकुरों और दलितों के बीच संघर्ष के समय वो मायावती के साथ वहां गए थे

2019 के लोकसभा चुनाव के बाद आकाश आनंद को बीएसपी का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया था लेकिन पार्टी को जीत की रेस में लाने में नाकाम रहे थे. हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आकाश आनंद पार्टी के प्रभारी थे लेकिन सीट जीतना तो दूर की बात है, पार्टी के वोट शेयर में भी गिरावट आई थी

मायावती ने पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटा दिया था. हटाने का तर्क दिया गया था कि अभी उन्हें और परिपक्व होने की ज़रूरत है. लेकिन आकाश को तब हटाया गया था, जब वह सत्ताधारी बीजेपी पर सीधा और तीखा हमला बोल रहे थे

2024 के लोकसभा चुनाव के बाद आकाश आनंद की फिर से पार्टी में वापसी हुई. जनवरी में तो एक तरह से आकाश को प्रमोट करते हुए राज्यों की ज़िम्मेदारियों से मुक्त करते हुए सांगठनिक और कैंपेन से जुड़ीं राष्ट्रीय ज़िम्मेदारियां दे दी गई थीं. लेकिन 2025 से पार्टी प्रमुख और आकाश के बीच तल्ख़ियां बढ़ गईं और इसके केंद्र में आकाश के ससुर का नाम बार-बार आया

क्या कहता है लिंक्डइन प्रोफ़ाइल

बीबीसी को आकाश आनंद के नाम से एक लिंक्डइन प्रोफाइल भी मिली जिसमें उनकी तस्वीर लगी हुई है

उसमें उनका पद फ़ाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर, डीजेटी कॉरपोरेशन एंड इंवेस्टमेंट्स लिखा हुआ है

लिंक्डइन प्रोफाइल से और जानकारी मिलती है कि आकाश डीजेटी कॉरपोरेशन एंड इंवेस्टमेंट्स के संस्थापक हैं और उन्होंने यह कंपनी सात साल पहले अप्रैल 2016 में बनाई

इसमें ये भी जानकारी है कि आकाश ने 2013 से 2016 के बीच यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ़ प्लीमथ से बीबीए की पढ़ाई की है

इस प्रोफ़ाइल के मुताबिक़ वो गुडगाँव के पाथवेज़ वर्ल्ड स्कूल से पढ़ चुके हैं

लिंक्डइन की प्रोफाइल में वो अपने बारे में लिखते हैं, “आकाश पहली पीढ़ी के बिज़नेस परिवार में पैदा हुए है, जो एक साधारण परिवार है. आकाश हमेशा से कुछ बड़ा करने के सपने देखते रहे हैं. अपने निजी अनुभवों की वजह से वो एक उद्यमी बने और अपने आप अपना बिज़नेस शून्य से स्थापित करने निकल पड़े. फ़िलहाल आकाश अपने ग्रुप की चार कंपनियों का ज़िम्मा संभाले हुए हैं और रिटेल ट्रेड, फ़ाइनेंस और इंश्योरेंस से जुड़े उनके बिजनेस ऑपरेशन संभाल रहे हैं.”

(बीबीसी हिन्दी को फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *