Skip to content
September 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, माता-पिता की सहमति और ई-KYC की मांग –

September 10, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

नई दिल्ली: 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट खोलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर गुरुवार, 10 सितंबर को सुनवाई हुई। याचिका में नाबाल…

नई दिल्ली: 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट खोलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर गुरुवार, 10 सितंबर को सुनवाई हुई। याचिका में नाबालिगों द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के लिए किए गए कॉन्ट्रैक्ट को अमान्य घोषित करने की मांग की गई है। साथ ही अकाउंट बनाने से पहले माता-पिता या कानूनी अभिभावक की सहमति और ई-KYC अनिवार्य करने की मांग की गई है।

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील एच.एस. फुल्का ने कोर्ट के सामने दलीलें रखीं। दलीलें सुनने के बाद चीफ जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने मामले को अहम मानते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलायंस’ (JRCA) की ओर से दाखिल याचिका में भारतीय कानूनों का हवाला दिया गया है। याचिका के मुताबिक मेजोरिटी एक्ट, 1875 के तहत भारत में वयस्क होने की उम्र 18 साल है। वहीं, इंडियन कॉन्ट्रैक्ट एक्ट, 1872 के तहत नाबालिग किसी कानूनी कॉन्ट्रैक्ट के लिए सक्षम नहीं है। याचिका में 2023 के डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट का भी उल्लेख किया गया है। इसमें बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के लिए माता-पिता की सहमति को जरूरी बताया गया है।

13 साल की उम्र में अकाउंट की सुविधा पर सवाल

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि भारतीय कानूनों के बावजूद कई डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेरिकी कानून के आधार पर 13 साल की उम्र से स्वतंत्र सोशल मीडिया अकाउंट बनाने की अनुमति देते हैं। इनमें मेटा, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। याचिका में कहा गया है कि बच्चों की उम्र की उचित जांच और अभिभावकों की निगरानी के बिना सोशल मीडिया का इस्तेमाल उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

ऑनलाइन ग्रूमिंग और साइबर बुलिंग का खतरा

याचिकाकर्ता संस्था ने बच्चों के ऑनलाइन ग्रूमिंग, मानव तस्करी, साइबर बुलिंग और यौन शोषण जैसे खतरों का मुद्दा उठाया है। याचिका में मांग की गई है कि सोशल मीडिया कंपनियां केवल जन्मतिथि पूछने के बजाय तकनीकी माध्यमों से भी यूजर की उम्र की पुष्टि करें। इसके साथ ही बच्चों के लिए अभिभावकों की निगरानी वाली सुरक्षित डिजिटल व्यवस्था बनाने की मांग की गई है।

बच्चों की तस्वीरों और निजी जानकारी के दुरुपयोग की चिंता

सुनवाई के दौरान बच्चों की तस्वीरों और निजी जानकारी के गलत इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाया गया। याचिका में एक मामले का जिक्र करते हुए बताया गया कि पॉप स्टार बनाने का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों को दक्षिण कोरिया भेजने के नाम पर घर से भगाया गया था। बाद में दोनों को सिलीगुड़ी में बचाया गया। याचिका में सोशल मीडिया के बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई गई है। इसमें ज्यादा स्क्रीन टाइम, सोशल मीडिया की लत, डिप्रेशन, एकाग्रता में कमी और बच्चों को प्रभावित करने वाले एल्गोरिदम को नुकसानदेह बताया गया है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *