Skip to content
September 12, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

आर्मी भर्ती की तैयारी में युवकों ने लिया घोड़ों वाला इंजेक्शन, 6 KM दौड़ के बाद मैदान में गिरे –

September 12, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

आर्मी भर्ती की तैयारी में युवकों ने लिया घोड़ों वाला इंजेक्शन, 6 KM दौड़ के बाद मैदान में गिरे

आगरा: ‘मिर्जापुर’ के गुड्डू भैया की तरह ताकत और बेहतर प्रदर्शन हासिल करने की कोशिश करना दो युवकों को भारी पड़ गया। उत्तर प्रदेश के आगरा में आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों ने 6 किलोमीटर की दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने और थकान कम करने के लिए कथित तौर पर घोड़ों को दिया जाने वाला स्टेरॉयड इंजेक्शन ले लिया। दौड़ पूरी होते ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई और वे मैदान में ही गिर पड़े।

मामला आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र के ऐला गांव का बताया जा रहा है। यहां 16 वर्षीय श्यामवीर और 22 वर्षीय गौरव आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने बेहतर प्रदर्शन के इरादे से कथित तौर पर 3 एमएल का इंजेक्शन लिया था।

बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लेने के बाद दोनों युवकों ने 6 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। श्यामवीर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि गौरव चौथे स्थान पर आया। हालांकि, दौड़ पूरी होने के बाद दोनों की हालत अचानक बिगड़ गई और वे मैदान में गिर पड़े।

मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां करीब दो घंटे तक उनका इलाज चला। उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार बताया गया।

आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में बेहतर प्रदर्शन और शारीरिक क्षमता बढ़ाने को लेकर कई बार गलत तरीकों का सहारा लेने का जोखिम रहता है। आगरा का यह मामला भी इसी तरह की लापरवाही की ओर इशारा करता है।

बिना चिकित्सकीय सलाह किसी भी स्टेरॉयड या पशुओं के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा का सेवन या इंजेक्शन लेना बेहद खतरनाक हो सकता है। शरीर की क्षमता बढ़ाने के चक्कर में उठाया गया एक गलत कदम गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकता है।

फिलहाल, यह घटना युवाओं के लिए एक बड़ा सबक है कि किसी फिल्मी किरदार की नकल या जल्दी बेहतर प्रदर्शन की चाह में अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। गुड्डू भैया बनने की कोशिश से बेहतर है कि मेहनत और सही ट्रेनिंग के जरिए अपनी फिटनेस तैयार की जाए।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *