Skip to content
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
rajneeti

UCC को लेकर ओवैसी का बड़ा हमला, अमित शाह के दावे पर उठाए सवाल –

September 14, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि भारत की मूल भावना उसकी विविधता और प्…

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि भारत की मूल भावना उसकी विविधता और प्लूरलिज्म में है, जबकि बीजेपी गैर-हिंदुओं पर हिंदू कानून लागू करने की कोशिश कर रही है।

बृजभूषण शरण सिंह के सरकारी बंगले में दाऊद के शार्पशूटर? पूर्व IPS के दावे से यूपी की सियासत में मचा घमासान

ओवैसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा गठित लॉ कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में UCC को भारत के लिए न तो आवश्यक और न ही उचित बताया था। गोवा का उदाहरण देते हुए ओवैसी ने बीजेपी और RSS को UCC लागू करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि गोवा में देश के अन्य राज्यों से अलग कई कानूनी प्रावधान मौजूद हैं। ओवैसी ने गोवा के पारिवारिक कानूनों का जिक्र करते हुए वहां कैथोलिक समुदाय से जुड़े विवाह और तलाक के प्रावधानों तथा हिंदू समुदाय से संबंधित कुछ पुराने प्रावधानों का भी उल्लेख किया।

ओवैसी की यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने UCC को लेकर बड़ा दावा किया। शाह ने 13 सितंबर को कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले NDA शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी।अमित शाह के मुताबिक, कुछ राज्यों में UCC पहले ही लागू किया जा चुका है, जबकि बाकी राज्यों में इसे लागू करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक को खत्म करना मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा है।UCC को लेकर केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के बीच लंबे समय से राजनीतिक बहस जारी है। जहां बीजेपी इसे सभी नागरिकों के लिए समान कानून की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताती है, वहीं विपक्षी दल इसके प्रावधानों और संभावित प्रभावों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *