Skip to content
September 15, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
manoranjan

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला दो हफ्ते का वक्त –

September 15, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है। मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान अभिनेता की ओर…

बॉलीवुड अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है। मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान अभिनेता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने अदालत से एक और मौका देने की अपील की। राजपाल यादव की ओर से कहा गया कि वह कम से कम 2 करोड़ रुपये जमा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ दिनों का समय दिया जाए। दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दो सप्ताह का समय दिया है।

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राजपाल यादव के पिछले रवैये को लेकर सख्त टिप्पणी भी की। CJI सूर्यकांत ने कहा कि राजपाल यादव बॉलीवुड में अभिनेता हैं और उम्मीद है कि वह अदालत में भी ‘एक्टिंग’ नहीं कर रहे हैं, बल्कि इस बार समय पर रकम जमा करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में राजपाल यादव की ओर से कहा गया कि वह कम से कम 2 करोड़ रुपये जमा कर देंगे और इसके लिए उन्हें दो सप्ताह का अंतिम मौका दिया जाए। इस पर CJI सूर्यकांत ने अभिनेता के पुराने रवैये का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत उम्मीद करती है कि इस बार वह अपने वादे को पूरा करेंगे।

अदालत ने राजपाल यादव को आखिरी मौका देते हुए आदेश का पालन करने के लिए दो सप्ताह की मोहलत दी। इसके बाद मामले को दोबारा सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को फिलहाल सरेंडर करने से मिली छूट को 5 अक्टूबर तक जारी रखने का निर्देश दिया है। हालांकि, इस अवधि के दौरान उन्हें अपना पासपोर्ट अदालत में जमा करना होगा। अब मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

यह पूरा मामला साल 2010 में आई राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा हुआ है। फिल्म के निर्माण के लिए राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव का मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ वित्तीय लेन-देन हुआ था। आरोप है कि इस लेन-देन के तहत जारी किए गए सात अलग-अलग चेक बाद में बाउंस हो गए।

चेक बाउंस होने के बाद कंपनी की ओर से कानूनी कार्रवाई शुरू की गई और मामला अदालत तक पहुंच गया। इसी मामले में राजपाल यादव को कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ा। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी मामले में उन्हें दोषी ठहराया था, जिसके बाद अभिनेता ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

इस मामले में राजपाल यादव को फरवरी 2026 में तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी रही। अब अभिनेता ने अदालत के सामने 2 करोड़ रुपये जमा करने की पेशकश की है और इसके लिए दो सप्ताह का समय मांगा था।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए समय तो दिया है, लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि अदालत के निर्देशों का पालन करना होगा। अब सभी की नजर 5 अक्टूबर की अगली सुनवाई पर है, जहां यह साफ होगा कि राजपाल यादव तय समय में रकम जमा कर पाते हैं या नहीं।

रश्मि सिंह एक अनुभवी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता, न्यूज़ रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है और अपने पत्रकारिता करियर में कई बड़े मीडिया संस्थानों और न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया है।राजनीति, जनसरोकार, उत्तर प्रदेश की सियासत और समसामयिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है। खबरों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर में रश्मि सिंह का प्रयास है कि पाठकों तक तेज, विश्वसनीय और आसान भाषा में तथ्य आधारित खबरें पहुंचें।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *