Skip to content
September 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

NCR की हवा सुधारने के लिए यूपी में बनेगा बड़ा एक्शन प्लान, CM योगी के साथ केंद्रीय मंत्री की अहम बैठक –

September 18, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के बीच एनसीआर की वायु गुणवत्ता सुधारने को लेकर उच्चस्तरीय…

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के बीच एनसीआर की वायु गुणवत्ता सुधारने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर समेत एनसीआर से जुड़े उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की गई।बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों और उनके समाधान को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई। वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए पुराने वाहनों, नई ईवी पॉलिसी, इलेक्ट्रिक बसों, प्रदूषण प्रमाणपत्र की अनिवार्यता और एग्रीगेटर वाहनों से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई।औद्योगिक प्रदूषण पर भी बैठक में विशेष जोर दिया गया। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक करीब 80 प्रतिशत उद्योगों में ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली यानी ओसीईएमएस और एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस लगाए जा चुके हैं। बाकी उद्योगों में भी इन्हें लागू कराने की प्रक्रिया जारी है।

धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए मैकेनाइज्ड और डीप क्लीनिंग की कार्ययोजना पर भी मंथन हुआ। इसके साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट नियमों को प्रभावी तरीके से लागू करने पर सहमति बनी। इसके लिए संबंधित विभागों और हितधारकों के साथ कंसल्टेशन कार्यक्रम चलाए जाएंगे।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एनसीएपी के तहत देश के 130 शहरों के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ ने पहला स्थान हासिल किया है। आगरा समेत उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लक्ष्य से अधिक पौधरोपण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी।भूपेंद्र यादव ने कहा कि एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाया जा रहा है। हरियाणा और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी इस दिशा में विस्तृत चर्चा हुई है। राजस्थान और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ भी बैठक कर प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं, पराली प्रबंधन को लेकर कृषि मंत्रालय और संबंधित राज्यों के कृषि मंत्रियों के स्तर पर भी समन्वय किया जा रहा है।केंद्रीय मंत्री के मुताबिक पिछले दिसंबर से अब तक एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर 30 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं। 63 छोटे शहरों के स्थानीय निकायों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रदूषण नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए आम जनता की भागीदारी और मीडिया की जागरूकता भी अहम होगी। बैठक में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के अध्यक्ष राजेश वर्मा समेत उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *