Skip to content
September 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

बिहार की सियासत में फिर हलचल, नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का ऑफर; अखिलेश प्रसाद सिंह बोले- ‘नेचुरल अलायंस इधर ही है’ –

September 18, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

बिहार की राजनीति में गठबंधन को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार कांग्रेस के नेता और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंध…

बिहार की राजनीति में गठबंधन को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार कांग्रेस के नेता और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का ऑफर दिया है, शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने एनडीए में मतभेद होने का दावा करते हुए नीतीश कुमार की राजनीतिक विचारधारा का भी जिक्र किया, अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की समाजवादी विचारधारा रही है और बीजेपी जिस तरह का एजेंडा आगे बढ़ा रही है, उससे उनके असहज होने की संभावना है, उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि नीतीश कुमार किन परिस्थितियों में बीजेपी के साथ गए, लेकिन उनकी ‘असली जगह समाजवाद’ है।

कांग्रेस सांसद से जब नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें महागठबंधन के साथ आना चाहिए, अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसे नीतीश कुमार का ‘नेचुरल अलायंस’ बताया, उनके मुताबिक, एनडीए में जैसे-जैसे असहजता बढ़ेगी, नीतीश कुमार को अलग होने के बारे में सोचना पड़ सकता है, हालांकि, ये बातें अखिलेश प्रसाद सिंह की राजनीतिक राय और दावा हैं।

दरअसल, मीडिया बातचीत के दौरान अखिलेश प्रसाद सिंह से फरक्का जल संधि को लेकर जेडीयू की ओर से बीजेपी पर बनाए जा रहे दबाव और समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर दोनों दलों के बीच मतभेद के सवाल पूछे गए थे, इसी संदर्भ में उनसे पूछा गया कि क्या इन मुद्दों के कारण एनडीए में टूट का खतरा बढ़ रहा है, जवाब में उन्होंने एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं होने का दावा किया और नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का ऑफर दिया।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता के बयान से पहले आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र भी जेडीयू को सरकार बनाने का ऑफर दे चुके हैं, अब कांग्रेस की ओर से भी नीतीश कुमार को महागठबंधन के साथ आने की बात कही गई है हालांकि, इन बयानों पर जेडीयू का रुख क्या है और नीतीश कुमार इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं, यह देखना बाकी है, फिलहाल विपक्षी नेताओं के लगातार सामने आ रहे बयानों के बाद बिहार में गठबंधन की राजनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *