Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

भोपाल में पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हंगामा, स्कूटी में तोड़फोड़ –

September 20, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

राजधानी भोपाल में देर रात जेके रोड पर पति-पत्नी के विवाद को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई, अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक के…

राजधानी भोपाल में देर रात जेके रोड पर पति-पत्नी के विवाद को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई, अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक के साथ देखा, जिसके बाद दोनों के बीच सड़क पर विवाद हो गया, देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बताया गया कि देर रात पति की नजर अपनी पत्नी पर पड़ी। उस समय उसके साथ एक अन्य युवक मौजूद था, पत्नी को युवक के साथ देखकर पति नाराज हो गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, विवाद बढ़ने के बाद सड़क पर हंगामा होने लगा। इसी दौरान युवक मौके पर अपनी स्कूटी छोड़कर चला गया, इसके बाद पति और वहां मौजूद कुछ लोगों ने स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी।

जेके रोड पर हंगामा होते देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए, कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया, घटना की जानकारी मिलने पर अशोका गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली।

अशोका गार्डन चौकी प्रभारी पवन सेन के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले करीब तीन साल से विवाद चल रहा है, पति तलाक की मांग कर रहा है। पुलिस के अनुसार, रात में पत्नी को एक युवक के साथ देखने के बाद पति और उसके बीच सड़क पर कहासुनी हुई, पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान पत्नी वहां से चली गई। इसके बाद स्कूटी में तोड़फोड़ की गई।

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पति थाने पहुंचा था और उसने पुलिस से तलाक कराने की बात कही, उसने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और वह इस विवाद को लेकर परेशान है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जेके रोड पर देर रात हुए इस विवाद के कारण कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा रही और इलाके में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *