Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
videsh

पाकिस्तान में दिनदहाड़े इमरान खान के मंत्री किडनैप, AK-47 लेकर मोटरवे पर उतरे बदमाश

September 22, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Pakistan Minister Fazal Shakoor kidnapped: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियारबंद नकाबपोशों ने प्रांतीय मंत्री फजल शकूर…

Pakistan Minister Fazal Shakoor kidnapped: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियारबंद नकाबपोशों ने प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान को कथित तौर पर अगवा कर लिया. घटना दिनदहाड़े मोटरवे पर हुई. जानकारी के मुताबिक, मंत्री फजल शकूर खान की गाड़ी को हथियारबंद लोगों ने रास्ते में रोक लिया. आरोप है कि हमलावरों ने पहले वाहन के टायरों पर गोलियां चलाईं, जिससे गाड़ी रुक गई. इसके बाद बंदूकधारी मंत्री को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए.पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक प्रांतीय मंत्री के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने दावा किया है कि उसके मंत्री फजल शकूर खान को हथियारबंद लोगों ने पेशावर में घेरकर अपने साथ ले गए. इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है

Security personnel taking action near Peshawar Toll Plaza; alleged arrest of Provincial Minister Fazal Shakoor.#fazalshakoor #provincialminister pic.twitter.com/rW1cEZWZQw

PTI के अनुसार, घटना पेशावर के मोटरवे टोल प्लाजा के पास हुई. पार्टी का आरोप है कि सादे कपड़ों में आए नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने फजल शकूर खान की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद उन्हें वाहन से बाहर निकाला गया और कथित तौर पर अपने साथ ले गए

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ हथियारबंद लोग सड़क पर एक वाहन के आसपास दिखाई दे रहे हैं. रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हमलावरों ने मंत्री की गाड़ी के टायरों पर भी गोलियां चलाईं, जिसके बाद वाहन को रोक दिया गया

घटना को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. PTI ने इसे मंत्री के अपहरण का मामला बताया है, जबकि वीडियो और घटना से जुड़े अन्य दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *