Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

दुनिया ईरान का पूरी तरह आर्थिक बहिष्कार करे, चुनाव के बाद ऐसी डील की जाएगी, जो अब तक कभी नहीं हुई- डोनाल्ड ट्रंप

September 22, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

UNGA में अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ जारी जंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा, 'मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान के साथ ऐसी डील की जाए…

Hindi News /

अंतरराष्ट्रीय न्यूज /

अमेरिका न्यूज /

UNGA में अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ जारी जंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा, ‘मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान के साथ ऐसी डील की जाएगी, जो अब तक कभी नहीं हुई’

अंतरराष्ट्रीय न्यूज

3 min read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज, 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाने का दावा किया तो ईरान के साथ जारी जंग को लेकर बड़ा ऐलान किया। ट्रंप ने अपने संबोधन में ईरान को आतंकवाद का प्रमुख देश बताया। साथ ही पूरी दुनिया से ईरान का आर्थिक बहिष्कार करने की अपील भी कर डाली

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने कमर्शियल शिपिंग पर ईरान के घिनौने आतंकवादी हमलों की निंदा करने वाले प्रस्ताव को भारी बहुमत से पास किया। अमेरिकी नौसेना ने हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से 1 बिलियन बैरल से ज्यादा तेल को सुरक्षित निकाला है, और युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक सबसे ज्यादा तेल की आवाजाही हो रही है।”

ईरान के लिए मुझे बड़ा फैसला लेना है-ट्रंप

ट्रंप ने होर्मुज में तेल जहाजों पर ईरानी हमले की निंदा करते हुए कहा, ‘हम हर दिन और हर रात क्रमशः 22, 25, 30, 32 और 37 जहाज बाहर निकाल रहे हैं। लेकिन मुझे एक बड़ा फैसला लेना है। क्या ईरान के साथ कोई ऐसा समझौता होगा जिससे वे फिर से खड़े हो सकें और पहले से कहीं ज्यादा बेहतर देश बन सकें? शायद मध्य पूर्व या दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में से एक। या फिर मैं इस्लामिक रिपब्लिक को पूरी तरह खत्म कर दूं, और वो भी जल्दी, ताकि उन्हें दोबारा लोगों और देशों को मारने और बर्बाद करने का मौका न मिले?’

चुनाव के बाद बड़ी डील की जाएगी-ट्रंप

ट्रंप ने मिडटर्म इलेक्शन के बाद ईरान के साथ बड़ी डील करने की बात कही, उन्होंने कहा,’लेकिन मुझे लगता है कि हम चुनाव के ठीक बाद समझौता कर लेंगे, क्योंकि उनके लिए ऐसा न करने का कोई मतलब नहीं है। वे यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि मिडटर्म चुनाव में मेरा प्रदर्शन कैसा रहता है। उन्हें यह एहसास नहीं है कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। ईरान के मामले में मैंने चुनाव को कभी कोई अहमियत नहीं दी और न ही दूंगा। यह बात मेरे दिमाग में भी नहीं आती। मेरे लिए सिर्फ एक ही बात मायने रखती है कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे।”

UNGA में ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, “आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला नंबर एक देश, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान 51 सालों से, ईरान की कट्टरपंथी सरकार ने खून-खराबे और बड़े पैमाने पर हत्याओं के जरिए राज किया है, और पूरे मध्य पूर्व और उसके बाहर मौत, तबाही और अफरा-तफरी फैलाई है। वे मध्य पूर्व में दादागिरी करते थे, लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर सकते। राजनीति में आने के पहले दिन से ही मैं अपने रुख पर अडिग रहा हूं। मैं ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दूंगा।”

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *