Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
videsh

फिर एक बार ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध रुकवाने का क्रेडिट लिया, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को कहा- फैंटास्टिक मैन

September 22, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान का युद्ध रुकवाने का दावा कर दिया है. उन्होंने साथ ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ…

एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान का युद्ध रुकवाने का दावा कर दिया है. उन्होंने साथ ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फैंटास्टिक मैन भी बताया. दरअसल, ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक सत्र को संबोधित किया. इस दौरान, उन्होंने फिर से भारत-पाक युद्ध रुकवाने का दावा किया. खास बात है कि ट्रंप ऑपरेशन सिंदूर के खत्म होने वाले दिन से लेकर अब तक 150 से अधिक बार भारत-पाक युद्ध रुकवाने का दावा कर चुके हैं. हालांकि, भारत ने साफ कहा है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी विवाद के समाधान में किसी तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की गई है

ट्रंप ने अपने संबोधन में ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाया. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की शक्ति को काफी कम कर दिया है. ईरान अब पहले की तरह प्रभावशाली नहीं रहा. ट्रंप ने कहा कि एक वक्त था, जब ईरान पश्चिम एशिया में दबदबा रखने वाला देश हुआ करता था लेकिन अब परिस्थितियों में बदलाव आ गया है

ईरान के भविष्य को लेकर ट्रंप ने दो विकल्प दिए. उन्होंने कहा कि अमेरिका के सामने ईरान के साथ समझौता करने या फिर उसे खत्म कर देने का रास्ता है. ट्रंप ने कहा कि इस मुद्दे पर उनको जल्द फैसला लेना होगा, जिससे ईरान को फिर से लोगों और दूसरे देशों को नुकसान पहुंचाने का मौका न मिल सके

ट्रंप के भाषण के बाद जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया. ईरान से जुड़े संघर्ष के व्यापक प्रभावों का उन्होंने उल्लेख किया. किंग अब्दुल्ला ने कहा कि युद्ध का असर सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष का असर मुंबई से लेकर अमेरिका के मिनेसोटा असर महसूस हो रहा है

अमेरिका के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के दौरान, अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का भी जिक्र किया और उसके परिणामों की प्रशंसा भी की. उन्होंने कहा कि जीतने वाले को ही सब मिलता है. बता दें, अमेरिका ने जनवरी में वेनेजुएला के तात्कालीन राष्ट्रपति मादुरो को सत्ता से हटाकर गिरफ्तार कर लिया था. वे अब भी अमेरिका की जेल में ही बंद है. मादुरो के साथ उनकी पत्नी भी अमेरिकी कारागार में बंद हैं

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में कम्युनिज्म कभी नहीं आएगा, जबकि क्यूबा में आजादी जरूर आएगी. ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका अपने पड़ोसी देशों को ऐसी जगह नहीं बनने देगा, जहां से दूसरे देश अमेरिकी सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकें

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *