Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

sian Games 2026: 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला मेडल, मीराबाई चानू की अधूरी इच्छा हुई पूरी, राष्ट्रपति और PM मोदी ने भी दी बधाई

September 23, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Asian Games 2026: जापान में आयोजित एशियाई खेलों में महिलाओं के 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। उनकी इस जीत ने एशिया…

Hindi News /

खेल समाचार /

Asian Games 2026: 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला मेडल, मीराबाई चानू की अधूरी इच्छा हुई पूरी, राष्ट्रपति और PM मोदी ने भी दी बधाई

Asian Games 2026: जापान में आयोजित एशियाई खेलों में महिलाओं के 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। उनकी इस जीत ने एशियाई खेलों में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक के लिए भारत के 28 साल का लंबा इंतजार भी समाप्त हुआ

खेल समाचार

4 min read

Asian Games 2026: जापान में आयोजित एशियाई खेलों में महिलाओं के 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। उनकी इस जीत ने एशियाई खेलों में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक के लिए भारत के 28 साल का लंबा इंतजार भी समाप्त हुआ। इस उपलब्धि के साथ भारत ने चौथे दिन एशियन गेम्स में कुल 4 मेडल जीते जिनमें 4 ब्रॉनज़ और 1 सिल्वर मेडल शामिल है

बता दें कि चानू ने कुल 198 किलोग्राम भार उठाया, जिसमें स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम शामिल है। एशियाई खेलों 2026 में वेटलिफ्टिंग में उत्तर कोरिया की री सोंग गम ने 215 किलोग्राम भार के साथ स्वर्ण पदक जीता है तो वहीं इंडोनेशिया की लुलुक डायना त्रि विजयाना ने 191 किलोग्राम भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया है

करियर में एक और बड़ी उपलब्धि

गौरतलब है कि मीराबाई के करियर में ओलंपिक का सिल्वर, वर्ल्ड चैम्पियनशिप के गोल्ड और सिल्वर तथा कॉमनवेल्थ गेम्स के कई गोल्ड मेडल शामिल हैं। लेकिन एशियन गेम्स में उनको अभी तक सफलता हासिल नहीं हो पा रही थी। हालांकि अब उनकी अधूरी इच्छा भी पूरी हुईऔर सिल्वर मेडल जीतकर उनके करियर में एक और बड़ी उपलब्धिजुड़ गई

मेरे दिमाग में प्रेशर था

इस जीत पर मीराबाई चानू ने कहा “मैं बहुत खुश हूं। मुझे बहुत सालों से इस दिन का इंतजार था। आज मेरा सपना पूरा हो गया है। मेरे दिमाग में प्रेशर था लेकिन मेरा मानना था कि मुझे एक मेडल तो लाना ही है। “

रजत पदक की जीतने के अवसर पर मीराबाई चानू को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ पीएम मोदी और सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी बधाई दी

28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को पदक- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा “मैं एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई देती हूँ। इस उपलब्धि से भारत को 28 साल बाद एशियाई खेलों में वेटलिफ्टिंग में मिला पदक मिला है। ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और विश्व चैंपियनशिप सहित कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पदक जीतने के साथ, आपका सफर युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है

भारत को गर्व है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यालय के एक्स अकाउंट के जरिए कहा “मीराबाई चानू के लिए एक खास सिल्वर मेडल! महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में मेडल जीतने पर उन्हें बधाई। उनका दृढ़ संकल्प और निरंतरता देश को प्रेरित करता रहे। भारत को उन पर गर्व है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं

ऐतिहासिक सिल्वर मेडल- डॉ. मनसुख मांडविया

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एक्स पर पोस्ट करते उए कहा “मीराबाई चानू के लिए ऐतिहासिक सिल्वर मेडल! एशियन गेम्स में महिलाओं के 49 kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई। यह उनका पहला एशियाई खेलों का मेडल है और 28 साल बाद भारत को इन खेलों में एक और मेडल मिला है! पूरे देश को आप पर गर्व है

इसे भी पढ़ें- Asian Games 2026: एशियन गेम्स में महिला ब्रिगेड ने दिलाया पहला गोल्ड मेडल तो PM मोदी ने दी बधाई, कहा- टीम ने देश का सम्मान बढ़ाया

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *