Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
rajneeti

सड़कों पर महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली में दौड़ेंगे 1300 दुर्गा EV ऑटो, दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला

September 23, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली कैबिनेट ने बड़ा निर्णय लिया है. दिल्ली में दुर्गा EV ऑटो योजना को मंजूरी मिली है. इस योजना के तहत दिल्ली सरकार 1300 EV ऑटो चलवायेग…

महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली कैबिनेट ने बड़ा निर्णय लिया है. दिल्ली में दुर्गा EV ऑटो योजना को मंजूरी मिली है. इस योजना के तहत दिल्ली सरकार 1300 EV ऑटो चलवायेगी. ये ऑटो मात्र महिलाओं और ट्रांसजेंडर को दिया जाएगा. दिल्ली के हर जिले में 90 दुर्गा ऑटो का परमिट दिया जाएगा, वहीं पूरी दिल्ली में 130 ट्रांसजेंडर को दुर्गा ऑटो का परमिट दिया जाएगा. योजना के तहत दिल्ली के हर राजस्व जिले में अधिकतम 100 ई-ऑटो का आवंटन होगा. इनमें अधिकतम 90 ई-ऑटो महिलाओं और 10 ई-ऑटो ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए होंगे. योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की सुविधा होगी. इसके लिए अलग ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा

इसके लिए महिला आवेदक की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी जरूरी है. दिल्ली का निवासी होने अहम है. इसके साथ उसके पास वैध Voter ID, LMV Driving Licence और PSV Badge भी होना जरूरी है. तीन से अधिक बच्चों वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी

महिला आवेदक या उसके परिवार के पास पहले से कोई रजिस्टर्ड Transport Vehicle या Three-Wheeler नहीं होना चाहिए. परिवार की सालाना आय सीमा 5 लाख रुपये तय की गई है. इसके लिए वित्त वर्ष 2025-26 की आय को आधार माना जाएगा

ट्रांसजेंडर आवेदकों के लिए उम्र 20 से 40 साल और दिल्ली का निवासी होना जरूरी है. उन्हें दिल्ली के District Magistrate Office से जारी वैध Transgender Certificate भी देना होगा. इसके साथ उनके पास Voter ID, LMV Driving Licence और PSV Badge का होना भी जरूरी है. इन ई-ऑटो पर तीन वर्ष का Lock-in Period होगा. इस समय अवधि में वाहन को बेचा, Transfer या किसी अन्य तरीके से निस्तारित नहीं किया जा सकेगा

योजना के तहत ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ा दिया जाने वाला है. दिल्ली मेट्रो (डीएमआरसी) ने 70 मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग में EV चार्जिंग की सुविधा को लेकर जगह उपलब्ध होने की सूचना दी है. सरकार के मुताबिक, योजना से ड्राइविंग के इलाके में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. इसके साथ चार्जिंग सर्विसिंग, रिपेयर और बैटरी रिसाइक्लिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार पैदा होने की उम्मीद है

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *