Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के बाजारखाला मे नाबालिग से छेड़छाड़ के 5 आरोपी गिरफ्तार:परिवार के साथ डिनर करने जा रही थी, बदमाशों ने सड़क पर छेड़खानी किया ?

By admin · May 16, 2024 · 1 min read

लखनऊ की बाजारखाला पुलिस ने छेड़छाड़ के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार की रात को परिवार के साथ जा रही लड़की से छेड़खानी की गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

पूरा मामला जानते हैं

सुशील कुमार चित्ताखेडा ऐशबाग में रहते हैं। बुधवार की रात 10:30 बजे उनका परिवार और उनके बड़े भाई अनिल का परिवार आलमबाग खाना खाने जा रहे थे। चित्ता खेड़ा तिराहा नीम के पेड़ के पास गौतम धानुक, रितीक, अथर, विक्की विशाल व टिंकू समेत 10 लोग झुंड बनाकर खड़े थे। परिवार टैक्सी लेने जैसे ही वहां पहुंचा तभी वहां मौजूद लड़कों ने नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका विरोध किया तो कंधे पर हाथ रखकर अपनी तरफ जबरन खींचने लगे।

पकड़े गए पांचों आरोपी।
पकड़े गए पांचों आरोपी।

पिता ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी

जिसका पिता और ताऊ ने विरोध किया। लड़के इतना नशे में थे कि उन दोनों से गाली गलौज शुरू कर दी। आसपास भीड़ जुटता देख मौके से फरार हो गए। एसएचओ संतोष कुमार आर्या ने बताया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगाई गई। टीम ने चित्ताखेडा ऐशबाग मुकेश उर्फ टिंकू (36) पुत्र स्व0 गंगाराम, रितिक धानुक (22) पुत्र सुरेश धानुक, गौतम धानुक (20) पुत्र सुरेश धानुक, विजयनगर के रहने वाले निक्की उर्फ निखिल (29) पुत्र धनी राम, मवइया के रहने वाले विशाल (24) पुत्र विनोद को गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार किया गया। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपियों के डर से मोहल्ले की लड़कियों ने निकलना बंद किया

मामले में अनिल ने बताया कि आरोपी अक्सर मोहल्ले में लड़ाई झगड़ा करते हैं। इनको कई बार समझाया जा चुका है। हम लोग टैक्सी के लिए सड़क तरफ जा रहे थे तभी आरोपियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके पहले भी एक लड़की ने छेड़छाड़ किए थे। जिसकी सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट का सहारा लिया था।

और खबरें