Aaj Ka Rashifal 26 September 2026: आज यानी 26 सितंबर 2026 को शनिवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशि के जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति खास रह…
Aaj Ka Rashifal 26 September 2026: आज यानी 26 सितंबर 2026 को शनिवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशि के जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति खास रहने वाली है. आज ग्रह-नक्षत्र के दृष्टिकोण से विशेष फलदायी और महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज कन्या, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में तरक्की और सरकारी नौकरी मिलने की समस्याओं से निजात मिलेगा. आज के दिन कुछ राशि के लोगों को अपनी पसंद का ट्रांसफर मिल सकता है. चलिए जानते हैं आज का राशिफल
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज के दिन चतुर्दिक लाभ होगा. आज के दिन आपको अपनी माता से लाभ मिलेगा और प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी और नए कार्य से लाभ मिलेगा. आज कार्यों में विघ्न बाधाएं खत्म होगी
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखेंउपाय- हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएंशुभ अंक- 1शुभ रंग- केसरियालक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के परिवार में शुभ कार्य होगा. आज आपकी माली हालत अच्छी होगी और नए कार्य के अवसर मिलेंगे. आज गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज दांपत्य जीवन में सुधार होगा और मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा
सावधानी- कटु बोलने से परहेज करेंउपाय- मछलियों को दाना खिलाएंशुभ अंक- 2 शुभ रंग- सफेद लक मीटर- 9
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन आत्मबल से कार्य संपन्न होंगे. आज आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आर्थिक लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज विद्या, वाणी से धन लाभ होगा. आज दांपत्य जीवन में सुधार होगा
सावधानी- दूसरों की बातों में न आएंउपाय- गाय को हरा चारा खिलाएंपक्षियों को दाना खिलाएंशुभ अंक- 6शुभ रंग- हरालक मीटर- 9
4.कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के मान सम्मान में आज वृद्धि होगी. आज आपकी योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक क्षेत्र में विकास होगा. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कार्य करेंगे और आय से अधिक व्यय हो सकता है
सावधानी- उतावलेपन में कोई कार्य न करेंउपाय- भोलेनाथ की पूजा करेंशुभ अंक- 3शुभ रंग- सफेदलक मीटर- 8
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. आज मान सम्मान का योग बन रहा है. आज प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आजन्यायालय से लाभ मिल सकता है. शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं
सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करेंउपाय- गायत्री उपासना करेंशुभ अंक- 1 शुभ रंग- लाललक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज का समय अच्छा है और इन्हें लाभ मिलेगा. आज के दिनव्यापारिक प्रगति होगी. चौतरफा लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. आज के दिन आय के साधन प्राप्त होंगे और रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. संबंधों में मधुरता आएगी और आज आपको पिता का सहयोग मिलेगा
सावधानी- नकारात्मक सोच से बचेंउपाय- चिड़ियों को दाना खिलाएंशुभ अंक- 9शुभ रंग- सी ग्रीनलक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों की आज योजनाएं पूर्ण होंगी. आज धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा और दांपत्य जीवन में सुधार आएगा. रियल एस्टेट से लाभ मिलेगा. आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि होगी
सावधानी- भावुकता से बचेंउपाय- चीटियों को आटा और गुड़ खिलाएंशुभ अंक- 7शुभ रंग- नीलालक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन व्यापार से धन लाभ होगा. आज आप लोग तनाव में न रहें और गुस्से पर नियंत्रण करें. परिवार को समय दें और परिवार में चल रहा विवाद हल होगा. आज अपनों का साथ मिलेगा
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करेंउपाय- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएंशुभ अंक- 8शुभ रंग- केसरियालक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों का रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. आज आपके लिए जमीन-मकान खरीदने का योग बन रहा है. आज आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी और प्रयासरत कार्यो में बड़ी सफलता मिलेगी. देश-विदेश की यात्रा होगी और मन को एकाग्र कर काम करें
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखेंउपाय- पीला वस्त्र और अनाज दान करेंशुभ अंक- 9शुभ रंग- केसरियालक मीटर- 8
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपनी पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. आज अपने मन को सकारात्मक दिशा में लगाएं. साझेदारी में व्यापार करने से बचें औरवाणी पर नियंत्रण रखें. आज आपके आय के साधन बढेंगे तथा छोटी-छोटी बातों से परेशान ना हों
सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएंजल्दबाजी से बचेंउपाय- नमक के पानी से घर में पोछा लगाएंसरसों के तेल का दीपक जलाएंशुभ अंक- 1शुभ रंग- कालालक मीटर- 8
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने मन को नियंत्रण में रखना चाहिए. आज आय के साधन बढ़ेंगे और अज्ञात कारण से चिंतित हो सकते हैं. आज भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा. आज पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है
सावधानी- साझेदारी में व्यापार से बचेंउपाय- पौधारोपण करेंचीटियों को आटा खिलाएंशुभ अंक- 9शुभ रंग- सफेदलक मीटर- 7
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज कर्म क्षेत्र से बड़ा लाभ मिलेगा. आज मान सम्मान में वृद्धि होगी और नया व्यापार करने का अवसर मिलेगा. आज गृह निर्माण का योग बन रहा है और आय के साधन बढ़ेंगे. शासन सत्ता से लाभ मिल सकता है
सावधानी- सकारात्मक सोचेंआलस्य का त्याग करेंउपाय- भगवान विष्णु की पूजा करेंपीला फल, फूल अर्पित करेंशुभ अंक- 3शुभ रंग- पीलालक मीटर- 8
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
div
Source: NewsNation TV







