Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

sian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास… कबड्डी के फाइनल में ईरान को चारो खाने चित कर भारतीय महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक

September 26, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। एक बेहद रोमांचक और कांटे के फाइनल मुकाबले में भारत ने…

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। एक बेहद रोमांचक और कांटे के फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान की मजबूत टीम को 37-34 के करीबी अंतर से मात दी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत ने इन प्रतिष्ठित खेलों में अपना तीसरा स्वर्ण पदक पक्का कर लिया है

खेल समाचार

एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों ने एक बार फिर तिरंगे का मान बढ़ाया है। एक बेहद ही रोमांचक और सांसे रोक देने वाले फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर शानदार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मौजूदा खेलों में यह भारत के खाते में तीसरा स्वर्ण और कुल 27वां पदक जुड़ गया है

उतार-चढ़ाव से भरा रहा खिताबी मुकाबला

फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में टीम इंडिया पूरी तरह से हावी रही और हाफ टाइम तक 22-16 की मजबूत बढ़त बना ली थी। लेकिन, दूसरे हाफ की शुरुआत में ही ईरान ने जोरदार पलटवार किया। एक समय ऐसा आया जब भारतीय टीम ऑलआउट हो गई और स्कोर 27-26 पर आ गया। मैच में भारत की मुश्किलें बढ़ रही थीं, तभी लिए गए एक अहम टाइम-आउट ने पूरा गेम पलट दिया। भारतीय टीम ने नई रणनीति के साथ वापसी की और आखिरी 5 मिनट में ईरानी खिलाड़ियों पर ऐसा भारी दबाव बनाया कि मुकाबला सीधे अपनी झोली में डाल लिया

चौथी बार पहना सोने का ताज

एशियन गेम्स के इतिहास पर नजर डालें तो भारतीय महिला कबड्डी टीम का यह चौथा गोल्ड मेडल है। 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ा था, लेकिन इसके अलावा हर बार भारत ने ही स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। टीम ने इन खेलों में मेडल जीतने का अपना 100 प्रतिशत रिकॉर्ड भी कायम रखा है

एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार सफर

इस जीत के बाद भारत कुल 27 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें पायदान पर मजबूती से खड़ा है। कबड्डी से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम और मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग इवेंट में कमलजीत और सुरुची सिंह की जोड़ी ने भी देश को गोल्ड दिलाया था

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *