Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
manoranjan

‘The Vvaan’ में छठ के नाम पर बिहार के लोगों की आस्था से खिलवाड़? तमन्ना के मेकअप से पूजा तक के तरीके पर उठ रहे सवाल

September 26, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

The Vvaan Criticism Over Chhat Puja Scenes:बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फ…

The Vvaan Criticism Over Chhat Puja Scenes:बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (The Vvaan: Force of the Forrest) बीते दिन थिएटर में रिलीज हुई. इस फिल्म की कहानी बिहार की लोककथा, छठ पूजा और वन देवी से जुड़ी है. अब रिलीज के बाद इस फिल्म की किरकिरी होना शुरू हो गई है. दरअसल, कई लोगों का कहना है कि इस फिल्म के जरिए छठ पूजा के नाम पर बिहार के लोगों की आस्था के साथ खिलावाड़ किया गया है. वहीं, कुछ क्रिटिक्स ने भी फिल्म की स्टोरी और इसके एग्जीक्यूशन पर सवाल उठाए हैं. बता दें कि फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि फिल्म में छठ जैसे पवित्र त्योहार को सही तरीके से पर्दे पर नहीं दिखाया गया है बल्कि इसका इसका इस्तेमाल फिल्म के कमर्शियल यूज के लिए किया गया है

सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि फिल्म में छठ पूजा को उस तरह नहीं दिखाया गया, जिस तरह बिहार में इसे मनाया जाता है. सोशल मीडिया पर लोगों ने खास तौर पर पूजा के तरीकों और उसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं. बिहार के लोगों का कहना है कि फिल्म में छठ पूजा के सीन्स रात के हैं. जबकि छठ में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. लोगों का आरोप है कि फिल्म में छठ के इस तरह सीन्स सही तरीके से नहीं दिखाए गए हैं. जिससे इस त्योहार को मनाने वालों की आस्था को ठेस पहुंची है. कई लोगों ने इसे छठ पूजा का मजाक उड़ाने से जोड़ा है. खासकर इसलिए क्योंकि छठ पूजा का त्योहार आने में सिर्फ दो महीने बचे हैं और मेकर्स ने अपने फायदे के लिए इसका यूज किया है

कहा जा रहा है कि फिल्म में तमन्ना भाटिया छठ पूजा करती दिखाई देती हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके लुक को लेकर भी सवाल उठाए हैं. लोगों ने आलोचना करते हुए कहा कि छठ पूजा अपनी सादगी के लिए जानी जाती है, जबकि तमन्ना काफी मेकअप और लिप ग्लॉस के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं. कुछ क्रिटिक्स ने कहा है कि फिल्म में छठ के जरूरी रीति-रिवाजों को ठीक से जगह नहीं मिली. ‘खरना’, ‘नहाय-खाय’ जैसी महत्वपूर्ण परंपराओं का सही तरीके से जिक्र नहीं हुआ है. फिल्म में केवल अर्घ्य देने वाले हिस्से पर ज्यादा ध्यान दिया गया है और वह भी सही तरीके से पेश किया गया

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि मेकर्स ने छठ पूजा को अपने कमर्शियल फायदे के लिए इस्तेमाल किया. कुछ दर्शकों का कहना है कि यूपी-बिहार की बड़ी ऑडियंस को सिनेमाघरों तक लाने के लिए छठ के सीन्स को फिल्म की मार्केटिंग के लिए जोड़ा गया है. खास बात यह है कि रिलीज से पहले फिल्म के मेकर्स की तरफ से छठ पूजा के त्योहार को अहमियमत देने की बात कही गई थी. तमन्ना ने भी छठ से जुड़ी परंपराओं को समझने की बात कही थी. अब जब फिल्म रिलीज हुई थी तो इस पर सवाल उठ रहे हैं

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का बजट करीब 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की. ऐसे में शुरुआती कमाई को लेकर भी फिल्म ने कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं की. इसकी कम कमाई का कारण छठ पूजा के सीन्स को गलत तरीके से दिखाने से भी है. दरअसल, कई लोग इसे पसंद नहीं कर रहे हैं. जिससे यह ओपनिंग डे पर अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई. ऐसे में आने वाले दिनों में इसकी कमाई के आंकड़े और घटने के चांस हैं क्योंकि जिस तरीके ये छठ वाला मुद्दा उठ रहा है, उससे इसकी कमाई पर बड़ा असर देखने के लिए मिल सकता है

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *