Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

पंजाब: छात्रा से रेप की खबर के बाद LPU में बवाल, छात्रों ने कैंपस में किया प्रदर्शन और तोड़फोड़

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

LPU University: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्रा से कथित रेप की खबर सोशल मीडिया पर फैलने के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन…

LPU University: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्रा से कथित रेप की खबर सोशल मीडिया पर फैलने के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया. रात में यूनिवर्सिटी परिसर में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद छात्रों ने सुबह एक बार फिर चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया. हालांकि पुलिस ने अभी तक छात्रा के साथ रेप की किसी घटना की पुष्टि नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज की जांच की जा रही है और पूरे मामले की सच्चाई सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हुआ. इसमें दावा किया गया कि किसी बाहरी व्यक्ति ने यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ रेप किया है. मैसेज सामने आने के बाद छात्रों में नाराजगी फैल गई और बड़ी संख्या में छात्र गर्ल्स हॉस्टल के आसपास जमा होने लगे. देखते ही देखते छात्रों का विरोध प्रदर्शन बढ़ गया. देर रात करीब 2 बजे बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी परिसर में इकट्ठा हो गए और घटना को लेकर विरोध जताने लगे

प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ गई और यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ की गई. कुछ जगहों पर आगजनी की भी सूचना सामने आई. इसके बाद प्रदर्शनकारी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के पास पहुंच गए और वहां भी तोड़फोड़ की. हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा. अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की

रात के हंगामे के बाद छात्रों का विरोध सुबह भी जारी रहा. बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर धरना देकर यातायात रोक दिया. हाईवे बंद होने से इस मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस और प्रशासन की ओर से स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है

मामले की जानकारी मिलने के बाद कपूरथला के एसपी गौरव तूर भी रात में मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें पूरे मामले की जांच का भरोसा दिया. पुलिस का कहना है कि अभी तक छात्रा से रेप की घटना की पुष्टि नहीं हुई है. जांच का एक अहम हिस्सा यह भी है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मैसेज किसने बनाया और उसमें किए गए दावे की सच्चाई क्या है

फिलहाल पुलिस वायरल मैसेज और उससे जुड़े दावों की जांच कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा के साथ वास्तव में कोई घटना हुई थी या सोशल मीडिया पर फैली जानकारी के कारण यह पूरा विवाद खड़ा हुआ. इस बीच यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाके में स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *