Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

IND vs WI: सिर्फ दूसरी बार साथ उतरे और रच दिया इतिहास, विंडीज ओपनर्स ने 24 साल बाद भारत के खिलाफ किया ऐसा कारनामा

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय…

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया. वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने पहले ही ओवर से चौके-छक्कों की बारिश करके भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी है. इस मैच में मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने पहले 10 ओवर के पावरप्ले में ही भारतीय आक्रमण को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. इसी के साथ वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर्स ने पावरप्ले में 85 रन बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है

वेस्टइंडीज के लिए वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका है जब जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स एक साथ पारी की शुरुआत करने उतरे. अपनी इस नई साझेदारी में दोनों बल्लेबाजों ने गजब की टाइमिंग और आक्रामक रुख दिखाया. भारतीय तेज गेंदबाजों के खिलाफ बिना किसी हिचकिचाहट के खेलते हुए दोनों ने टीम को एक तूफानी शुरुआत दिलाई और पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया

वेस्टइंडीज के ओपनर्स ने मैदान पर उतरते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करते हुए शुरुआती 10 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 85 रन कूट डाले. भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट के पावरप्ले में यह वेस्टइंडीज का अब तक का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है, जिसने टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण की लाइन-लेंथ पूरी तरह बिगाड़ दी

114/0 – पोर्ट ऑफ स्पेन (2019)

86/0 – वडोदरा (2002)

85/0* – तिरुवनंतपुरम (2026)

82/1 – ढाका (1998)

81/1 – अहमदाबाद (2002)

Highest scores at the end of 10th over for WI vs India in ODIs:114/0 Port of Spain 2019 86/0 Vadodara 2002 85/0 Trivandrum 2026 *82/1 Dhaka 1998 81/1 Ahmedabad 2002Just the second time that Campbell and Greaves are opening together in an ODI and they’re off to a flyer 😲 pic.twitter.com/KTb8NTS6RZ

इसके अलावा वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर्स ने एक 17 साल पुराने रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. मैच में जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जड़े. वनडे क्रिकेट के इतिहास में साल 2009 के बाद यह पहली बार हुआ है, जब भारत के खिलाफ किसी वनडे मैच में वेस्टइंडीज के दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों ने एक साथ 50 रनों का आंकड़ा पार किया हो. इससे पहले साल 2009 में किंगस्टन वनडे के दौरान दिग्गज क्रिस गेल और रुनाको मोर्टन की सलामी जोड़ी ने भारत के खिलाफ यह कारनामा अंजाम दिया था. कैंपबेल और ग्रीव्स की इस जुझारू बल्लेबाजी ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को पावरप्ले के बाद भी बैकफुट पर रहने को मजबूर कर दिया है

2009 – Chris Gayle and Runako Morton 2026 – Justin Greaves and John CampbellFor the first time since 2009, both the openers from West Indies have gone past fifty in an ODI vs India. pic.twitter.com/H8ai8uP8EL

इस मैच में जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स के बीच पहले विकेट के लिए 19.2 ओवरों में ही 135 रनों की शानदार साझेदारी हुई, लेकिन फिर कुलदीप यादव ने इस साझेदारी को तोड़ टीम इंडिया को राहत की सांस दिलाई. जॉन कैंपबेल 60 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 6 चौका और 3 छक्का शामिल रहा

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *