Skip to content
September 28, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

भगत सिंह की जयंती पर सीएम योगी की युवाओं से अपील, बोले- ज्ञान को शक्ति और संकल्प को कर्म से जोड़ें –

September 28, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखकर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में भगत स…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखकर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में भगत सिंह ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जयंती राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखते हुए अपने संकल्प को नई ऊर्जा देने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह ने परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़े भारत को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज समाज को जाति-पाति, नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों से मुक्ति के लिए उनके अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह एक अध्येता थे और हिंदी, उर्दू, पंजाबी तथा अंग्रेजी सहित कई भाषाओं के ज्ञाता थे। उनका जीवन युवाओं को ज्ञान को अपनी शक्ति बनाने, सीखने की ललक बनाए रखने और संकल्प को कर्म से जोड़ने की प्रेरणा देता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ज्ञान जब कौशल से जुड़ता है तो युवा अपनी प्रतिभा को सामर्थ्य में बदलकर अपने सपनों को साकार कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उद्यम और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग दे रही है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से उद्यम स्थापित करने और स्टार्टअप नीति के जरिए नवाचार एवं उद्यमशीलता को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने युवाओं से प्रदेश में उपलब्ध ज्ञान के संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर आधुनिक पुस्तकालय और डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जा रही हैं, जिससे युवाओं की ज्ञान तक पहुंच आसान हो सके।

उन्होंने कहा कि युवाओं को पुस्तकों को अपना मित्र बनाना चाहिए, सवाल पूछने चाहिए, नए विचारों को जानना चाहिए और अपनी जिज्ञासा को लगातार जीवित रखना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पुस्तक किसी युवा के जीवन में नया विचार जगा सकती है और एक नया विचार पूरे समाज को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से ज्ञानवान, संस्कारवान और सामर्थ्यवान उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *