Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में 14 साल की बेटी की एक बाप ने हंसिया से वार करके हत्या कर दी। वह फोन पर किसी लड़के से बात करने को लेकर नाराज था।

By admin · April 16, 2024 · 1 min read
यह तस्वीर गुडंबा थाने की है। - Dainik Bhaskar
यह तस्वीर गुडंबा थाने की है।

लखनऊ में 14 साल की बेटी की एक बाप ने हंसिया से वार करके हत्या कर दी। वह फोन पर किसी लड़के से बात करने को लेकर नाराज था। सोमवार देर रात गुडंबा के मायापुरी में सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। आरोपी पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बेटी के बात करने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस ने मामले में परिजनों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि किशोरी पूजा किसी लड़के से बात करती थी। रात में इसी बात को लेकर दोनों में देर रात विवाद हुआ। इसी के बाद से गुस्साए पिता संजय ने अपनी बड़ी बेटी की हत्या कर दी। इस दौरान पीटने के साथ में हंसिया से भी वार करने की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि घर के बच्चों से पूछताछ करने पर पता चला कि बाप ने ही हत्या की है।

यह तस्वीर पूजा की है।
यह तस्वीर पूजा की है।

घटना के समय मां घर पर नहीं थी, 112 पर मिली सूचना

घटना के समय पूजा की मां घर पर नहीं थी। वह लखीमपुर अपने मायके गई थी। पुलिस उपायुक्त,उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि रात के समय में घटना हुई थी । डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि 14 वर्षीय लड़की अपने घर में मृत पड़ी है। मौके पर पुलिस पहुंची।

यह तस्वीर आरोपी पिता की है।
यह तस्वीर आरोपी पिता की है।

इस दौरान जांच में पता चला कि हत्या लड़की के पिता ने ही की है, जो किसी लड़के से बात करती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया था। वहीं, संजय की तीन बेटियां और एक बेटा है। पूजा सबसे बड़ी थी।

और खबरें