Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ की समिट बिल्डिंग में बवाल हो गया। घटना शनिवार देर रात 12 बजे की है। यहां पुलिस पहुंची तो युवकों का आना-जाना लगा था।

May 5, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ की समिट बिल्डिंग में नशे में भिड़े युवक-युवतियां:बवाल बढ़ा तो बार पहुंची पुलिस; आबकारी टीम ने रात 1 बजे बंद कराया जे-क्लब

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ की समिट बिल्डिंग में बवाल हो गया। घटना शनिवार देर रात 12 बजे की है। यहां पुलिस पहुंची तो युवकों का आना-जाना लगा था। इस बीच, कुछ लड़के-लड़कियां शराब के नशे में आपस में भिड़ गए। पुलिस की मौजूदगी में ही नौबत मारपीट तक पहुंच गई। कुछ लड़कियों ने अभद्रता भी की।div
div
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered”div

वहीं, दूसरी तरफ आधी रात के बाद आबकारी टीम एक्टिव हुई। टीम गोमती नगर के जे-क्लब पहुंची। यहां जांच की तो देर रात तक क्लब खुला था। जिसे बंद कराया गया।

समिट बिल्डिंग के आसपास के लोगों की मानें तो यहां अक्सर इस तरह का बवाल होता रहता है। नाबालिग लड़के-लड़कियां रोजाना नशा करने पहुंचते हैं। रात को लड़ाई झगड़े भी होते हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।

नशे में कई नाबालिग लड़कियां

देर रात जब पुलिस क्लब को बंद कराने पहुंची तब कई नाबालिग लड़कियां थी। वह सीढ़ियों पर लड़खड़ाती दिखीं। कई बार तो ऐसा लगा कि सीढ़ी से उतरते समय लड़कियां गिर न जाएं। ज्यादातर लड़कियां 21 वर्ष से कम की थी। नियम है कि क्लब में 21 साल से कम उम्र के लोगों को शराब नहीं परोसी जा सकती। लेकिन लखनऊ के कई क्लबों में यह नियम नहीं फॉलो होता।क्लब में रात 12 बजे के बाद भी युवक-युवतियों का आना-जाना जारी था।

div class=”f3e032cb “लखनऊ में क्लब बंद होने के बाद लिफ्ट के पास लोग हंगामा करने लगे।div
div class=”f46ba790″लखनऊ में क्लब बंद होने के बाद लिफ्ट के पास लोग हंगामा करने लगे।div

पुलिस पहुंची, फिर भी होती रही क्लब में एंट्री

गोमती नगर स्थित समिट बिल्डिंग के 13वें फ्लोर पर माय बार क्लब है। यहां हुए बवाल के बाद जब पुलिस पहुंची, तब भी लड़के-लड़कियां क्लब पर जा रहे थे। जब वीडियो बनाना शुरू किया, तब चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ हरकत में आए। लेकिन मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

div class=”f3e032cb “लखनऊ के क्लब में शनिवार देर रात बवाल हुआ।div
div class=”f46ba790″लखनऊ के क्लब में शनिवार देर रात बवाल हुआ।div

मॉय बार में पहले भी हो चुका है झगड़ा

माय बार क्लब में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। विवाद के वीडियो भी वायरल हुए थे। 3 साल पहले इसी वजह से क्लब को बंद करा दिया गया था। समिट बिल्डिंग के आस-पास रहने वाले लोग भी यहां के विवादों से परेशान हो चुके हैं। हालात यह है कि शनिवार-रविवार को लोग रात 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलने में डरते हैं।

div class=”f3e032cb “लखनऊ के माय बार क्लब में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।div
div class=”f46ba790″लखनऊ के माय बार क्लब में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।div

जे-क्लब में देर रात तक परोसी जाती है शराब- आबकारी टीम पहुंची

गोमती नगर विस्तार सेक्टर 4 स्थित जे-क्लब में रात को आबकारी टीम जांच के लिए पहुंची। आरोप है कि यह क्लब सुबह 3 या कई बार 4 बजे तक खुला रहता है। जबकि क्लब के पास इतनी रात तक शराब परोसने का लाइसेंस नहीं है। आबकारी विभाग की पॉलिसी है कि रात 2 बजे के बाद किसी भी स्थिति शराब नहीं परोसी जा सकती। क्लब का डीजे तो उससे पहले ही बंद हो जाना चाहिए।

div class=”f3e032cb “लखनऊ के क्लब में नाबालिग लड़कियां भी शराब के नशे में धुत दिखीं।div
div class=”f46ba790″लखनऊ के क्लब में नाबालिग लड़कियां भी शराब के नशे में धुत दिखीं।div

दो महीने के भीतर कई बार विवाद

यह क्लब 8 मार्च को शुरू हुआ था। महज दो महीने के भीतर ही यहां कई बार विवाद भी हो चुका है। स्थिति यह है कि महज 600 मीटर की दूरी पर गोमती नगर विस्तार थाना है। इसके बावजूद क्लब संचालकों पर कोई असर नहीं पड़ता।

div class=”f3e032cb “शनिवार रात 1 बजे आबकारी टीम जे-क्लब पहुंची और क्लब को बंद कराया।div
div class=”f46ba790″शनिवार रात 1 बजे आबकारी टीम जे-क्लब पहुंची और क्लब को बंद कराया।div

इसलिए कम होती है क्लब में कार्रवाई

बताया गया कि यह क्लब पूर्वांचल के एक ताकतवर विधायक के रिश्तेदार का है। सत्ता और शासन में उसकी अच्छी पकड़ है, इसी वजह से भोर तक क्लब चलता रहता है। कार्रवाई भी नहीं होती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें