Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ उत्तर प्रदेश तीसरे चरण यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर 100 प्रत्याशी मैदान में, 7 मई को होंगे मतदान ?

By admin · May 5, 2024 · 1 min read

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - Dainik Bhaskar

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होने हैं। जिसमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीट शामिल हैं। इन सभी लोकसभा सीटों पर कुल 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। आज यहां चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।

नवदीप रिणवा बोले-शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 7 मई को शाम 6 बजे तक वोटिंग चलेगी। वोटिंग समाप्त होने के 48 घंटे पहले यानी 5 मई को शाम 6 बजे तक प्रचार थम जाएगा। साथ ही चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में सभी राजनैतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसकी जिम्मेदारी जिला निर्वाचन अधिकारी पर होगी।

मतदान स्थल पर स्मार्ट फोन रहेगा बैन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के दिन पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, वायरलेस सेट आदि ले जाने पर रोक रहेगी। पीठासीन अधिकारी अपने फोन को साइलेंट मोड में ले जा सकेंगे और आवश्यकता पड़ने या आपात स्थिति में केवल सेक्टर अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के साथ बात करने के लिए उपयोग कर सकेंगे।

और खबरें