Skip to content
September 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा से जा रही महिला का बैग छीन लिया और फरार हो गए।

May 6, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

राजधानी लखनऊ में बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा से जा रही महिला का बैग छीन लिया और फरार हो गए। महिला के बैग में सोने की चेन सहित 76 हजार रुपए नगद थे। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना लखनऊ के दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास की है।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered”div

जानकारी के मुताबिक बीनू पांडेय पुत्री नित्यानंद पांडेय तुलसीपुर की रहने वाली हैं। रविवार को किसी जरूरी काम से लखनऊ आई थी। शाम करीब 5 बजे ई-रिक्शा से चारबाग रेलवे स्टेशन से आलमबाग बस स्टेशन की तरफ जा रही थी।

जैसे ही ई-रिक्शा दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो लड़के आए और झपट्टा मारकर बैग छीन कर फरार हो गए। अपना बैग बचाने के चक्कर महिला ई-रिक्शे से गिर गई, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोट लगी है।

लोगों ने पकड़ने के लिए पीछा किया

बैग छीन जाने के बाद महिला ने शोर मचाया। घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोग पहुंचे। कुछ लोगों ने बाइक वालों का पीछा भी किया लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि बैग में 70 हजार कैश, सोने की चेन, मोबाइल, एटीएम, चैक बुक, पासबुक और पैन कार्ड था।

पुलिस मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें