Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
चुनाव

लखनऊ में देवरिया से सपा के पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय बबलू और गैराज मालिक के साथ हुए विवाद के मामले में नया मोड़ आया है।

May 18, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

figure class=”wp-block-image”figure

लखनऊ में देवरिया से सपा के पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय बबलू और गैराज मालिक के साथ हुए विवाद के मामले में नया मोड़ आया है। जिस गैराज मालिक ने विधायक उनके गनर और ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था, अब उसी गैराज मालिक और 4 अन्य लोगों के खिलाफ विधायक की नौकरानी ने शनिवार को छेड़छाड़ की शिकायत की है। हालांकि पुलिस अभी तक नौकरानी की शिकायत पर कोई FIR नहीं दर्ज की है।

अब पढ़िए नौकरानी ने जो तहरीर में लिखा-

‘मैं पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय के घर पर काम करती हूं। सामने न्यू इंडिया मोटर के नाम से गैराज है। यहां कई लोग काम करते हैं। जब मैं आती-जाती हूं तब यहां का काम करने वाले मेरे को देखकर कमेंट करते हैं। गैराज का मालिक कुर्सी पर बैठकर घूरता है, गंदे इशारे करता है। ​​​​

14 मई को गैराज में काम कर रहे कर्मचारियों ने मेरे साथ छेड़खानी भी की। जितेंद्र के विरोध करने पर वह विवाद करने लगा।

विवाद होता देख आशुतोष उपाध्याय आ गए। उन्होंने बीच बचाव कर झगड़े को समझा-बुझाकर खत्म करने का प्रयास किया। लेकिन गैराज मालिक पहले उनके साथ गाली-गलौज किया, फिर विवाद करने लगा। ​

गैराज में काम कर रहे गैराज मालिक अब्दुल, लाल जी के साथ 4 और कर्मचारी थे। सभी लोग मिलकर मारपीट करने लगे। इस घटना के बाद से मैं बहुत डरी हुई हूं। इसलिए आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग करती हूं।’

figure class=”wp-block-image size-full”figure

पूर्व विधायक के घर के पास स्थित गैराज।

पूर्व विधायक ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

गैराज मालिक की तरफ से गई शिकायत पर कहा गया है कि मंगलवार दोपहर गैराज के बाहर कुछ गाड़ियां खड़ी थी। पूर्व विधायक के लोगों ने हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। इतने में पूर्व विधायक, गनर और ड्राइवर आ गए। सभी लोग गालियां देने लगे। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। पूर्व विधायक ने गैराज मालिक को पहले लाठी-डंडे से पीटना शुरू किया। वह बचने के लिए भागा तो उसे पकड़कर पिटाई गई है। घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी।

डीसीपी ने कहा एसीपी कर रही जांच

डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच एसीपी गोमती नगर को सौंपी गई है। अम्बेडकर नगर निवासी लालजी विश्वास खंड-2 स्थित एक गैराज में मिस्त्री है। यहीं पड़ोस के मकान में पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय का घर है। पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें