Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ी गई टूना मछली खाने के लिए सुरक्षित : सीएमएफआरआई

September 22, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

कोच्चि, 22 सितंबर (आईएएनएस)। आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमएफआरआई) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय तट पर पकड़ी गई टूना मछली खाने के लिए सुरक्…

कोच्चि, 22 सितंबर (आईएएनएस)। आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमएफआरआई) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय तट पर पकड़ी गई टूना मछली खाने के लिए सुरक्षित है

यह स्पष्टीकरण तब आया है, जब ब्राजील के पास अटलांटिक महासागर में पकड़ी गई स्किपजैक टूना मछली में पैरासाइट (परजीवी) मिलने की खबरों ने टूना और दूसरी मछलियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है

सीएमएफआरआई ने कहा कि किसी एक भौगोलिक क्षेत्र में मिली जानकारी को भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ी गई टूना मछली से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

सीएमएफआरआई के डायरेक्टर डॉ. ग्रिन्सन जॉर्ज ने कहा, सिर्फ इसलिए कि किसी खास भौगोलिक क्षेत्र की मछली में पैरासाइट पाए गए हैं, ग्राहकों को टूना या बाजार में मिलने वाली दूसरी मछलियां खाना बंद करने की जरूरत नहीं है

सीएमएफआरआई के वैज्ञानिक नियमित रूप से अलग-अलग तरह की मछलियों की जांच करते हैं ताकि उनमें किसी तरह की गड़बड़ी या पैरासाइट का पता लगाया जा सके

मछली की बायोलॉजी से जुड़ी स्टडी के तहत स्किपजैक टूना की भी जांच की जाती है। जॉर्ज ने कहा कि सीएमएफआरआई द्वारा जांची गई मछलियों में नुकसानदायक पैरासाइट के संक्रमण के बाहरी लक्षण नहीं दिखे हैं

उन्होंने कहा कि पैरासाइट की मौजूदगी एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में अलग-अलग हो सकती है, क्योंकि यह कई इकोलॉजिकल (पारिस्थितिक) कारकों पर निर्भर करता है। कोपेपोड जैसे इंटरमीडिएट या सेकेंडरी होस्ट (मध्यवर्ती या गौण पोषक) की मौजूदगी भी पैरासाइट के स्तर को प्रभावित कर सकती है

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक अलग-अलग क्षेत्रों में मछली के स्टॉक और आबादी की पहचान करने और उनमें अंतर करने के लिए भी पैरासाइट का इस्तेमाल करते हैं

सीएमएफआरआई ने कहा कि ब्राजील की टूना मछली में मिली जानकारी का इस्तेमाल भारतीय तट पर पकड़ी गई टूना मछली की सुरक्षा का आकलन करने के लिए नहीं किया जा सकता है

हालांकि, संस्थान ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे खाने की सुरक्षा से जुड़े सही तरीकों का पालन करें। प्रोसेसिंग के दौरान आंत और शरीर के दूसरे अंदरूनी अंगों को तुरंत हटाना जरूरी है। इसके बाद पकाने से पहले मछली को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। अच्छी तरह से पकाना सुरक्षा का एक और अहम उपाय है। तेज तापमान पर सही ढंग से पकाने से पैरासाइट मर जाते हैं और खाने से जुड़े सुरक्षा जोखिम काफी कम हो जाते हैं

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा उन देशों में ज्यादा अहम है, जहां कच्चा या हल्का पका समुद्री भोजन आम तौर पर खाया जाता है। ऐसे मामलों में जोखिम ज्यादा हो सकते हैं, अगर स्थानीय रूप से पकड़ी गई मछलियों में पैरासाइट की मौजूदगी ज्यादा हो

भारत में सीफूड को आम तौर पर तेज तापमान पर पकाया जाता है। सीएमएफआरआई ने कहा कि इससे सुरक्षा का एक अतिरिक्त उपाय मिलता है

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *