Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

हरखापुर गांव के सरयू नहर में डूबी बालिका का शव दूसरे दिन बिचपरी पुल के निकट नहर से किया गया बरामद।

May 23, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच
थाना कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत हरखापुर गांव के पास बहने वाली नहर में बुधवार को एक बालिका नहर में डूब गई थी। जिसका शव आज गुरुवार को बिचपरी पुल के पास नहर में बरामद किया गया।

दिन बुधवार को दोपहर में हरखापुर गांव निवासिनी सुलेखा पुत्री प्रहलाद निषाद उम्र 17 वर्ष की चप्पल व चुनरी हरखापुर के पास बहने वाली सरयू नहर के पास मिली थी, लोगों द्वारा नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही थी।

जिसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई थी। सूचना पर तत्काल तहसीलदार मिहींपुरवा अंबिका चौधरी व थाना कोतवाली मुर्तिहा की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन की किंतु तेज बहाव और गहरे पानी होने के कारण बालिका का पता नहीं चल सका। दिन गुरुवार को कुछ लोगों ने बिचपरी पुल के पास से शव को बहता देखा था।

जिसकी सूचना मोतीपुर पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही तत्काल मोतीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। जिसकी पहचान हरखापुर निवासिनी सुलेखा के रूप में हुई। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें