div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के गोसाईगंज के एक गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक शख्स की मौत हो गई। देर शाम परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि गिरफ़्तारी न होने तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
उप जिलाधिकारी के समझाने के बाद भी जब ग्रामीण नहीं माने तो रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस जबरन शव को उठाकर उनके घर छोड़ आई। तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर परिजनों ने प्रदर्शन किया।div
divdiv
जानकारी के मुताबिक नवल खेड़ा गांव निवासी मुकेश कुमार की शादी सालगिरह की पार्टी थी। जहां मृतक हरिश्चन्द (50) का पोता दिलीप भी गया था। बीती बुधवार रात पार्टी में शराब की वजह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो आरोपी पक्ष ने उसे रास्ते में रोककर पिटाई कर दी। वहीं पहुंचे हरिश्चन्द की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे राजकुमार के मुताबिक किसी तरह पिता को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। मृतक पेशे से किसान था। गोसाईंगंज इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक मृतक के बेटे राजकुमार की तहरीर पर मुकेश, नरेंद्र, बीरेंद्र व सुरेंद्र समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 4 नामजद आरोपी में सुरेंद्र व बीरेंद्र को हिरासत में लिया जा चुका है

