Skip to content
September 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

मिहींपुरवा बहराइच बीती रात नगर पंचायत मिहींपुरवा के एक घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों के ?

June 1, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

सीसीटीवी के माध्यम से चोरों की पहचान करने में जुटी मोतीपुर पुलिस।

मदन पोरवाल

 

मिहींपुरवा बहराइच
बीती रात नगर पंचायत मिहींपुरवा के एक घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों के जेवरात एवं नगदी चुराकर हुए फरार ,,मोतीपुर पुलिस जांच में जुटी।

बीती रात नगर पंचायत मिहींपुरवा के वार्ड नंबर 14 निवासी रमेश पटवा पुत्र नकछेद पटवा के घर में घुसकर लगभग आधा दर्जन चोरों ने कमरे के दरवाजे के ताला तोड़कर घर में रखें अलमारी व दराज से लाखो के जेवरात एवं 8 से 10 लाख रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गए।

शुक्रवार की रात लगभग 12 से 1:00 बजे के बीच चोर बगल में एक डेंटिस्ट के मकान के ऊपर से चढ़कर रमेश पटवा के छत पर पहुंचे छत से चोर सीढी के रास्ते घर के अंदर दाखिल हो गए। परिवार के सभी लोग घर के नीचे बेसमेंट में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने कमरे का दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे के अंदर रखे अलमारी व दराज से लाखो के जेवरात व 8 से 10 लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए।

जानकारी होने पर परिजनों ने सूचना मोतीपुर पुलिस को दी, सूचना पर चौकी इंचार्ज मिहीपुरवा राघवेंद्र प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंचे, मोतीपुर पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद घर के सामने न्यू लखनऊ हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे के द्वारा चोरों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें