Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

वन विभाग ने पत्रकारों संग मिल ग्रामीणों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ।

June 5, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ककरहा वन रेंज में आयोजित हुए कार्यक्रम।

मिहीपुरवा/ बहराइच- विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कतरनिया वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत ककरहा रेंज में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

बुधवार को मोतीपुर रेस्ट हाउस में एसडीओ वन विभाग एवं रेंजर ककरहा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया तथा लघु नाटक के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान तहसील मिहीपुरवा के पत्रकारों संग वन विभाग ने मोतीपुर रेस्ट हाउस में वृक्षारोपण करते हुए वन एवं वन्य जीव के संरक्षण हेतु आपसी सहयोग के साथ काम करने की बात कही।

इस मौके पर एसडीओ कतर्निया संतोष कुमार ने कहा कि वन संरक्षण के लिए आप सभी क्षेत्रवासियों और पत्रकार गणों का सहयोग हमारे लिए जरूरी है, आपके बिना बेहतर वृक्षारोपण और वन संरक्षण की कल्पना नहीं की जा सकती।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वन्य क्षेत्र अधिकारी ककरहा डीपी कनौजिया ने कहा कि हमारा समाज बेहतर जीवन तभी जी सकता है जब हमारा पर्यावरण सुंदर हो और इसके लिए वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण के लिए जागरुक होना होगा।

कार्यक्रम के अंत में वन विभाग की टीम एवं क्षेत्रीय पत्रकारों ने मिलकर उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाते हुए कहा कि वनों की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है हम लोगों का जीवन का आधार वन है अतः अधिक से अधिक पेड़ लगाए एवं उनकी सुरक्षा करें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें