Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में देर रात हुई मुठभेड़ में शातिर लुटेरे और 35 हजार के इनामी राजीव श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है।

By admin · June 7, 2024 · 1 min read

लखनऊ में देर रात हुई मुठभेड़ में शातिर लुटेरे और 35 हजार के इनामी राजीव श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। यह एनकाउंटर लखनऊ के वजीरगंज एरिया में हुआ है।

DCP पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 12.30 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कुछ अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायर किया है। वजीरगंज SHO की टीम पर कई राउंड फायर किया गया, तब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस की फायरिंग में एक अपराधी को गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरा, वहां से भाग निकला। घायल अपराधी का नाम राजीव श्रीवास्तव है, वह मड़ियांव का रहने वाला है। मूलरुप से वह प्रयागराज जिले का निवासी है। उस पर लखनऊ और प्रयागराज में लूट के मुकदमे दर्ज हैं।

लखनऊ के वजीरगंज में इसी जगह पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई।
लखनऊ के वजीरगंज में इसी जगह पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई।

26 मई 2024 को हुई थी लूट

26 मई 2024 को थाना वजीरगंज के पांडेगंज इलाके में लूट की घटना हुई थी। 1 जून को इसका खुलासा हुआ, जिसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वे गैंग बनाकर डकैती करते हैं। उनका सरगना राजीव श्रीवास्तव है। मुठभेड़ के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 1 तमंचा, बाइक और बैग बरामद किया गया है।

DCP ने कहा कि ये बहुत हार्डेन क्रिमिनल है। जो अभी तक जानकारी मिली है, उस पर लूट और डकैती के 9 केस दर्ज हैं। उस पर कुल 35 हजार रुपए का इनाम घोषित था। अभियुक्त ने खुद बताया कि उस पर प्रयागराज में भी डकैती के मामले दर्ज किए गए हैं।

और खबरें