Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में वन्य जीव की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

June 9, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

जंगल से पांच सौ मीटर खेत में फिर मिला तेंदुए का शव।

कतर्नियाघाट के डीएफओ बी शिवशंकर के कार्यकाल में लगातार वन्यजीवों की हो रही है मौत

 

ककरहा रेस्ट हाउस में किया गया तेंदुए का पोस्टमार्टम

 

मिहींपुरवा बहराइच
कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में वन्य जीवो की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन रविवार को कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज के ग्राम गायघाट के मजरा वनघुसरी की राजापुर बीट में जंगल से लगभग आधा किलोमीटर दूर बाबादीन के खेत में मृत अवस्था में तेंदुआ का शव पडा दिखा जिसकी सूचना वन विभाग को दी गयी।

सूचना पर उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार तथा वन क्षेत्राधिकारी ककरहा धर्मेन्द्र कनौजिया की अगुवाई में टीम पहुंची।और वन विभाग की टीम तेंदुआ के शव को ककरहा रेस्ट हाउस उठाकर ले आयी। जहां पर एनटीसीए गाइड लाइन के अनुसार डीएफओ बी शिवशंकर की मौजूदगी में डाक्टरों के पैनल द्वारा तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

तेंदुआ के मौत के संबंध में कतर्नियाघाट के डीएफओ बी शिवशंकर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तेंदुए की मौत की जानकारी नवागत एसडीओ संतोष द्वारा दी जायेगी। नवागत एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि तेंदुए की मौत की सूचना पर मौके पर पंहुचकर तेंदुए के शावक का शव ककरहा रेस्ट हाउस लाया गया।

तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम ककरहा रेस्ट हाउस में किया गया है। तेंदुआ नर है जिसकी उम्र लगभग 10 माह की है। प्रथम दृष्टिया यह प्रतीत होता है कि किसी बडे वन्य जीव द्वारा या आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाये गये हैं। तथा तेंदुए का विसरा सुरक्षित कर बरेली भेजा जायेगा। जिससे मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा। वन विभाग आपसी संघर्ष में मौत की आशंका जता रहा है।

मदन पोरवाल

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें