Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

केंद्र में आज मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही अब जल्द ही यूपी में शासन स्तर से लेकर जिला स्तर तक बड़ा फेरबदल होगा।

June 9, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div

केंद्र में आज मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही अब जल्द ही यूपी में शासन स्तर से लेकर जिला स्तर तक बड़ा फेरबदल होगा। कुछ अहम पदों पर तैनाती कार्यकाल खत्म होने की वजह से होनी है। कुछ चेहरे परफॉर्मेंस और डिलीवरी के आधार पर बदले जाएंगे।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

यूपी को इसी महीने नया मुख्य सचिव (CS) भी तलाशना है। इस कुर्सी पर भी कई IAS अफसरों की निगाहें हैं। CS दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। 30 दिसंबर, 2021 को उन्होंने CS की कुर्सी एक साल के एक्सटेंशन के साथ संभाली थी। इसके बाद उन्हें पहले 1 साल और फिर 6 महीने का एक्सटेंशन दिया गया। इसलिए अब उन्हें एक्सटेंशन मिलने की संभावना कम ही है।

उनके बाद CS की रेस में 4 IAS हैं। सीनियॉरिटी के हिसाब से अरुण सिंघल का पहले नंबर पर हैं। लेकिन, रेस में 1988 बैच के IAS मनोज कुमार सिंह आगे दिख रहे हैं। योगी सरकार ने 2023 में भी इनका नाम CS के लिए भेजा था।

div class=”f3e032cb “30 दिसंबर, 2021 को IAS दुर्गा शंकर मिश्र ने यूपी के चीफ सेक्रेटरी का कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्हें दो बार एक्सटेंशन मिल चुका है।div
div class=”f46ba790″30 दिसंबर, 2021 को IAS दुर्गा शंकर मिश्र ने यूपी के चीफ सेक्रेटरी का कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्हें दो बार एक्सटेंशन मिल चुका है।div
divdiv

मुख्य सचिव की रेस में ये अफसर

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

चीफ सेक्रेटरी की रेस में सबसे मजबूत नाम IAS मनोज कुमार सिंह का है। सूत्रों की मानें, तो दिसंबर 2023 में जब तत्कालीन सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल समाप्त हो रहा था, तब अगले मुख्य सचिव के तौर पर प्रदेश सरकार की तरफ से इनका नाम भेजा गया था।

मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं। वह सीएम योगी के विश्वासपात्र अफसरों में शामिल हैं।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

मुख्य सचिव की दौड़ में सीनियॉरिटी के हिसाब से IAS अरुण सिंघल का नाम पहले नंबर पर है। लेकिन मनोज सिंह से पीछे है। सिंघल अभी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर तैनात हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल, 2025 में समाप्त हो रहा है।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

इसके बाद IAS लीना नंदन का नाम चल रहा है। लीना अभी केंद्र सरकार में कंज्यूमर अफेयर डिपार्टमेंट में सचिव के तौर पर तैनात हैं। लीना नंदन यूपी कैडर की 1987 बैच की IAS अधिकारी हैं। उन्होंने पटना वीमेंस कॉलेज से अंग्रेजी ऑनर्स में ग्रेजुएशन और एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मनीला से विकास प्रबंधन में PG किया है। उन्होंने यूपी में विभिन्न पदों पर काम किया है।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

यूपी के बहुचर्चित IAS रजनीश दुबे भी CS की दौड़ में हैं। वह अभी उत्तर प्रदेश के बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। बोर्ड ऑफ रेवेन्यू का अध्यक्ष पद उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त के बराबर सबसे ऊंची पोस्ट मानी जाती है। बोर्ड ऑफ रेवेन्यू का अध्यक्ष भविष्य में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की कुर्सी का सबसे मजबूत दावेदार होता है।

सीएम के अपर मुख्य सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल जल्द ही केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। सीएम के अनापत्ति संबंधी पत्र पर केंद्र की तरफ से हरी झंडी दे दी गई है। 1989 बैच के आईएएस गोयल को केंद्र सरकार के किसी विभाग में सचिव का पद दिया सकता है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 2021 में गोयल को सचिव पद के लिए इम्पैनल किया था। 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उस समय प्रदेश सरकार ने उन्हें NOC नहीं दी थी।

div class=”f3e032cb “यह 10 अक्टूबर, 2023 की तस्वीर है, जब शशि प्रकाश गोयल (हाफ शर्ट में) को यूपी सरकार में अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति दी गई थी।div
div class=”f46ba790″यह 10 अक्टूबर, 2023 की तस्वीर है, जब शशि प्रकाश गोयल (हाफ शर्ट में) को यूपी सरकार में अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति दी गई थी।div
divdiv

साल 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद गोयल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बुलाकर मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों गोयल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त करने के संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। इस पर केंद्र सरकार में भी सहमति जता दी है।

दीपक कुमार बन सकते हैं मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव

एसपी गोयल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद अपर मुख्य सचिव वित्त एवं गृह दीपक कुमार को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह को निर्वाचन आयोग ने हटा दिया था इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से निर्वाचन आयोग को दीपक कुमार का नाम गृह विभाग के प्रमुख सचिव के लिए भेजा गया था, आयोग की तरफ से इनको विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया।

प्रदेश में शासन स्तर पर इन दो बड़े बदलाव के साथ ही कई और प्रमुख पदों पर फेरबदल किया जाएगा। जिसमें APC, नियुक्ति, वित्त, यूपी रेजिडेंस कमिश्नर, राजस्व, चिकित्सा शिक्षा के साथ अन्य विभाग भी शामिल हैं।

अब पढ़िए वर्तमान CS दुर्गा शंकर के बारे में

div class=”f3e032cb “यह तस्वीर उस समय की है, जब तीसरी बार कार्यकाल बढ़ने के बाद CS दुर्गा शंकर मिश्र ने सीएम योगी से मुलाकात की थी।div
div class=”f46ba790″यह तस्वीर उस समय की है, जब तीसरी बार कार्यकाल बढ़ने के बाद CS दुर्गा शंकर मिश्र ने सीएम योगी से मुलाकात की थी।div
divdiv

दुर्गा शंकर मिश्र यूपी के मऊ जिले के पहाड़ीपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टन सिडनी से MBA किया है। साथ ही इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज, द हेग से पब्लिक पॉलिसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया।

दुर्गा शंकर मिश्र राज्य और केंद्र सरकार के बीच एक कड़ी के रूप में काम करते रहे हैं। उनको 3 बार मिले एक्सटेंशन के पीछे की 3 वजहें हैं

div class=”f5e1d774 ”

  1. पहली- दुर्गा शंकर मिश्र PM के करीबी अफसर में से एक हैं। वो मायावती के शासन काल में भी यूपी के प्रमुख सचिव रह चुके हैं। राज्य के शासन-प्रशासन को लेकर अच्छी समझ है।
  2. दूसरी- दुर्गा शंकर मिश्र राज्य और केंद्र सरकार के बीच लिए जा रहे फैसलों में अहम भूमिका निभाते हैं। केंद्र की योजनाओं को यूपी में लागू किया
  3. तीसरी- उनके कार्यकाल में सभी समीक्षाएं बैठक समय से और उसका रिजल्ट भी समय से केंद्र सरकार को मिल रहा था।

div

रिजल्ट के 48 घंटे में यूपी सरकार के बड़े एक्शन:13 जिलों में 16 एनकाउंटर, 61 पुलिसकर्मी सस्पेंड; जल्द वैकेंसी निकालने का आदेश

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

लोकसभा चुनाव में सपा को सबसे ज्यादा 37 सीटें मिलीं। भाजपा को पिछली बार के आम चुनाव की तुलना में 29 सीटों का नुकसान हुआ। इसके बाद यूपी सरकार एक्शन में है। रिजल्ट आने के 48 घंटे के अंदर बड़े फैसले लिए गए। सबसे बड़ा फैसला विभागों में खाली पदों पर नौकरी को लेकर है। सीएम ने अफसरों को इसके लिए निर्देश दिए हैं।

यूपी में पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून बनेगा:सीएम ने चयन आयोग के अध्यक्षों की ली बैठक, सॉल्वर गैंग पर होगा सख्त एक्शन

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें