Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के सरोजनी नगर में दहेज की लालच में बहू की हत्या का मामला सामने आया है।

By admin · June 9, 2024 · 1 min read
  1. लखनऊ के सरोजनी नगर में दहेज की लालच में बहू की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला की एक साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से पति और सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। गुरुवार को महिला की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मनिकापुर औरंगाबाद, सीतापुर के रहने वाले रविंद्र पाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पिता का कहना है कि उन्होंने एक साल पहले 11 मार्च 2023 को बेटी की शादी गिन्दनखेड़ा नादरगंज, लखनऊ के रहने वाले अमित पाल से की थी। शादी के बाद से बेटी के साथ उसकी सास कांतिपाल, ससुर कमलेश पाल और पति अमित दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

दहेज के लिए मारते थे ताना

बेटी कई बार शिकायत की लेकिन उसे समझाया गया। 6 जून को ससुराल वालों ने उसे फांसी लगाकर मार दिया। जब परिवार के लोग मौके से पहुंचे तो ससुराल वाले फरार थे। पुलिस का कहना है कि मौके से मिले साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को शनिवार को हाइड्रोल तिराहे लखनऊ के पास से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी चौहानन पुरवा मछरेहटा, सीतापुर के रहने वाले हैं। अमित पाल लखनऊ में एसएसआरओ में माली का काम करता है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

और खबरें