Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

इंडो नेपाल बार्डर पर गर्मी से लोग बेहाल। पशु पक्षियों के लिए भी नही है पेयजल की व्यवस्था।

By admin · June 11, 2024 · 1 min read

रुपईडीहा बहराइच। बीते एक पखवारे से इंडो नेपाल बार्डर पर आसमान से आग बरस रही है। सड़कें तप रही हैं। रुपईडीहा नगर पंचायत व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों का अभाव हो चुका। उधर भारतीय सीमा से सटे बांके, बर्दिया व दांग जिले भी इस भयावह गर्मी से बेहाल हैं।

जल तथा मौसम विभाग के फील्ड कार्यालय की इंचार्ज मीना शिवाकोटी के अनुसार इंडो नेपाल बार्डर का तापमान 45 डिग्री के ऊपर जा रहा है। कई वर्षों बाद यह स्थिति बनी हुई है। अभी लगभग एक सप्ताह बरसात का इंतजार करना पड़ सकता है।
ब्लॉक नवाबगंज की ओर से सरकारी घोषणा के अनुसार अमृत सरोवरों के निर्माण हाथ में लिया गया था। कुछ जेसीबी से खुदे हैं, कुछ अधूरे पड़े हैं।

कुछ की खुदाई कागजों पर हो गयी है। पशु पक्षी पानी के अभाव में भटकते फिर रहे हैं। पानी का जलस्तर नीचे जा चुका है। नल व पानी के मोटर काम नही कर रहे हैं। पूरा जनजीवन त्रस्त है। एक दो तालाबों को छोड़कर क्षेत्र के सभी अमृत सरोवर सिर्फ नाम के रह गए हैं।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
10/6/2024

और खबरें