Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित घावा गांव की एक गर्भवती महिला रेखा रावत ने छेड़खानी और बदसलूकी की शिकायत की है।

By admin · June 11, 2024 · 1 min read
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित घावा गांव की एक गर्भवती महिला रेखा रावत ने छेड़खानी और बदसलूकी की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि न्याय के लिए वह दर-दर भटकने को मजबूर है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह राशन का सामान लेने दुकान गई थी। वहां शराब के नशे में धुत दीपक यादव, सनोज यादव, मनोज यादव, और रामू यादव ने उसके साथ छेड़खानी की। कपड़े फाड़ दिए और बदसलूकी की। इसके बाद रेखा रावत ने 2 दिन तक थाने का चक्कर लगाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद महिला पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस कमिश्नर के साथ मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। उसकी इस गुहार ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।

महिला का कहना है कि चिनहट पुलिस दबंगों के आगे नतमस्तक हो गई है, जिससे उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। गर्भवती होने के बावजूद उसे जगह-जगह भटकना पड़ रहा है। यह उसके लिए बेहद कष्टदायक है। इस मामले ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और खबरें